PlayBreaking News

Don 3 Controversy :रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के विवाद में सलमान खान की एंट्री, क्या सुलझेगा मामला?

फिल्म ‘डॉन 3’ से जुड़े विवाद में अब सलमान खान की एंट्री हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर दोनों से बात कर मतभेद सुलझाने की कोशिश की है। रणवीर के फिल्म छोड़ने के बाद मामला FWICE तक पहुंचा था और विवाद बढ़ गया था। अब सुलह की उम्मीद जताई जा रही है।
Follow on Google News
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के विवाद में सलमान खान की एंट्री, क्या सुलझेगा मामला?

बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर चल रहा विवाद काफी चर्चा में है। रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने के बाद मामला और बढ़ गया है। इसी बीच यह भी खबर सामने आई है कि उन पर कथित तौर पर बैन जैसी स्थिति बन गई है।

सलमान खान ने की सुलह की कोशिश

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान इस पूरे मामले में आगे आए हैं। उन्होंने डायरेक्टर फरहान अख्तर और रणवीर सिंह दोनों से अलग-अलग बातचीत की है। सलमान ने दोनों को समझाने की कोशिश की कि वे अपने मतभेद खत्म करें और अपने-अपने प्रोजेक्ट्स पर असर न पड़ने दें। सलमान ने फरहान अख्तर को यह भी समझाया कि फिल्म इंडस्ट्री में क्रिएटिव डिफरेंस आम बात है और इसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Bollywood News : डॉन 3 के विवाद में फंसे एक्टर रणवीर सिंह, FWICE ने लगाया बैन

रणवीर और फरहान के बीच बढ़ा था विवाद

‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह के अचानक हटने के बाद मामला गंभीर हो गया था। इसके बाद दोनों के बीच मतभेद बढ़ते चले गए। मामला फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) तक भी पहुंच गया।

FWICE में शिकायत और नोटिस

फरहान अख्तर ने FWICE में शिकायत दर्ज कराई थी कि रणवीर सिंह ने शूटिंग से कुछ हफ्ते पहले फिल्म छोड़ दी, जिससे पूरी यूनिट को नुकसान हुआ। FWICE की तरफ से रणवीर सिंह को तीन नोटिस भेजे गए, लेकिन कथित तौर पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई और बैन जैसी बात सामने आई।

ये भी पढ़ें: डॉन 3 विवाद में फंसे रणवीर सिंह : FWICE ने जारी किया बैन जैसा आदेश, जानें क्या पड़ेगा असर?

क्या खत्म होगा विवाद?

अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या सलमान खान की पहल के बाद रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच यह विवाद सुलझ पाएगा या नहीं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts