Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bollywood News :डॉन 3 के विवाद में फंसे एक्टर रणवीर सिंह, FWICE ने लगाया बैन

फिल्म एक्टर रणवीर सिंह को डॉन 3 छोड़ना महंगा पड़ सकता है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) ने एक्टर के खिलाफ कड़े फैसले लिए है।उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से बैन करने का आदेश दिया है।
डॉन 3 के विवाद में फंसे एक्टर रणवीर सिंह, FWICE ने लगाया बैन

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) ने उनके खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया है। इसका मतलब यह है कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करने की सलाह दी गई है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई फिल्म डॉन 3 को शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले छोड़ने के कारण की गई है।

फरहान अख्तर और रणवीर के बीच बढ़ा विवाद 

सूत्रों के अनुसार, FWICE इस पूरे मामले में मध्यस्थता की कोशिश कर रही थी। फेडरेशन के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने इस विवाद को गंभीर बताते हुए कहा था कि हाल के समय में कई कलाकार शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले फिल्म छोड़ रहे हैं, जिससे निर्माताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इस मुद्दे पर फेडरेशन की एक अहम बैठक भी हुई, जिसके बाद रणवीर सिंह के खिलाफ यह फैसला लिया गया।

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण भावुक हुई हेमा मालिनी, रोने लगीं बेटी अहाना

लगातार देरी का शिकार रही डॉन 3 

फिल्म डॉन 3 पिछले कई वर्षों से अलग-अलग कारणों की वजह से चर्चा में रही है। पहले अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी के चलते फिल्म से दूरी बना ली थी। इसके बाद खबर आई कि अभिनेता विक्रांत मैसी ने भी प्रोजेक्ट छोड़ दिया। हालांकि सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब रणवीर सिंह ने अचानक फिल्म से बाहर होने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि रणवीर के इस फैसले से फिल्म की तैयारियों और बजट पर बड़ा असर पड़ा।

मेकर्स ने लगाया भारी नुकसान का आरोप 

फिल्म निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी का दावा है कि रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से महज 10 दिन पहले फिल्म छोड़ी, जिससे उन्हें करीब 40 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। मेकर्स ने रणवीर से इस नुकसान की भरपाई की मांग भी की है। दूसरी ओर रणवीर का कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट और लगातार हो रही देरी से वह संतुष्ट नहीं थे, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया।

ये भी पढ़ें: 'Stupid People' बयान से घिरे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, भारत दौरे पर सोशल मीडिया में मचा बवाल

अब इंडस्ट्री में क्या होगा अगला कदम? 

FWICE के इस फैसले के बाद बॉलीवुड में नई बहस शुरू हो गई है। इंडस्ट्री के कई लोग इसे निर्माताओं के हित में जरूरी कदम बता रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि कलाकारों को भी अपनी पसंद और पेशेवर फैसले लेने का अधिकार है। अब सभी की नजर रणवीर सिंह के अगले कदम और इस विवाद के संभावित समाधान पर टिकी हुई है।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts