Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिकंदर का टीजर हुआ रिलीज, दमदार एक्शन करते नजर आएंगे सलमान खान, क्या इस फिल्म से पावरफुल कमबैक करेंगे भाईजान?

Follow on Google News
सिकंदर का टीजर हुआ रिलीज, दमदार एक्शन करते नजर आएंगे सलमान खान, क्या इस फिल्म से पावरफुल कमबैक करेंगे भाईजान?
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर का टीजर रिलीज हो चुका है। करीब 2 मिनट के इस टीजर में सलमान दमदार एक्शन में नजर आ रहे हैं। साथ ही बैकग्राउंड म्यूजिक का कॉम्बिनेशन उनके एक्शन के साथ काफी स्ट्रांग दिखाई दे रहा है। टीजर को फिल्म प्रोडक्शन कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वीडियो में सलमान खान को सिकंदर के किरदार में मास्क पहने लोगों से लड़ता देखा जा रहा है, जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता हैं की फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। 

दमदार एक्शन में सलमान खान 

जैसे ही टीजर रिलीज हुआ, सलमान के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। वीडियो में एक्टर के एक डायलाग के साथ दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक ने लोगों को इसे पसंद करने पर मजबूर कर दिया है।   https://youtu.be/l2AMaPCsJIQ?si=HKHxDIpkCZgEURv6

रश्मिका के साथ नजर आएंगे सलमान

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। दोनों की ये साथ में पहली फिल्म है। इस फिल्म को ए.आर.मुरुगदास डायरेक्ट कर रहे हैं। साथ ही इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से पोस्टपोन हुआ था टीजर

शुरुआत में फिल्म सिकंदर का टीजर 27 दिसंबर को सलमान खान के 59वें जन्मदिन के खास मौके पर रिलीज होने वाला था। लेकिन एक दिन पहले 26 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर आते ही मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया।  नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा, 'हमारे सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के कारण हमें यह बताते हुए खेद हो रहा है कि 'सिकंदर' के टीजर की रिलीज को 28 दिसंबर, सुबह 11:07 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। शोक की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं पूरे देश के साथ हैं। इसे समझने के लिए धन्यवाद।'
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts