Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शत्रुघ्न सिन्हा पर भड़के मुकेश खन्ना, सोनाक्षी की परवरिश पर उठाया सवाल, सनातन के अधूरे ज्ञान के लिए माता-पिता जिम्मेदार

Follow on Google News
शत्रुघ्न सिन्हा पर भड़के मुकेश खन्ना, सोनाक्षी की परवरिश पर उठाया सवाल, सनातन के अधूरे ज्ञान के लिए माता-पिता जिम्मेदार
एक्टर मुकेश खन्ना अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा पर तंज कसते हुए कहा है कि आज कल के बच्चों को काफी गाइडेंस की जरूरत है। उन्होंने सोनाक्षी को रामायण की जानकारी न होने के लिए पिता शत्रुघ्न सिन्हा को जिम्मेदार ठहराया। ये पूरा मामला 2019 में कौन बनेगा करोड़पति शो से शुरू हुआ, जब सोनाक्षी रामायण के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दे पाई थी, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया।

बहुत मॉडर्न है आज की पीढ़ी 

मुकेश खन्ना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज की पीढ़ी को सही मार्गदर्शन की जरूरत है। उन्होंने बताया कि बच्चे आजकल इंटरनेट और मॉडर्न लाइफस्टाइल की वजह से भटक रहे हैं। गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के साथ घूमने में व्यस्त रहने वाले इन बच्चों को अपने दादा-दादी के नाम तक याद नहीं रहते। खन्ना ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि एक लड़की को यह भी नहीं पता था कि भगवान हनुमान संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे और वह लड़की शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है। 

मैं शक्तिमान होता तो बच्चों को सनातन के बारे में सिखाता- मुकेश 

जब मुकेश खन्ना से पूछा गया की क्या वह सोनाक्षी सिन्हा के बारे में बात कर रहे हैं। जिस पर मुकेश खन्ना ने कहा- ‘हां, मैं सोनाक्षी की ही बात कर रहा हूं और उसके इस अधूरे ज्ञान के लिए उसके पिता शत्रुघ्न सिन्हा जिम्मेदार हैं। उसके भाइयों का नाम लव और कुश हैं और घर का नाम रामायण है, फिर भी उसको रामायण का ज्ञान नहीं है।’ अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मुकेश खन्ना ने कहा- ‘उस समय लोग इस बात से काफी नाराज थे कि सोनाक्षी को इतना भी नहीं पता था, लेकिन मैं कहूंगा कि यह उसकी गलती नहीं है, उसके पिता की गलती है। उन्होंने अपने बच्चों को यह क्यों नहीं सिखाया? वे इतने मॉडर्न क्यों हो गए? अगर मैं आज शक्तिमान होता, तो मैं बच्चों को बैठाकर उन्हें भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के बारे में सिखाता।’
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts