शाहिद की फिल्म देवा पर सेंसर बोर्ड की कैंची, पूजा हेगड़े के साथ इंटीमेट सीन हटाने का आदेश, मेकर्स से मांगी सफाई

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म देवा कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। रिलीज के कुछ दिनों पहले ही सेंसर बोर्ड ने इसके कुछ सीन पर आपत्ति जताई है। साथ ही इसमें बदलाव की मांग की है। लेकिन कुछ परिवर्तन के बाद इसे सर्टिफाइड कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने किसिंग सीन को कम करते हुए 6 सेकंड करने का आदेश दिया है। इसके अलावा मेकर्स से एक्टर्स द्वारा किए गए गलत और अश्लील इशारों को भी हटाने की भी मांग की है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने किसिंग सीन को कम करते हुए 6 सेकंड करने का आदेश दिया[/caption]
सबटाइटल्स में भी करना होगा बदलाव
इसके साथ सेंसर बोर्ड ने मेकर्स अन्य गाइडलाइन्स भी दिए है। बोर्ड का कहना है कि कई जगह अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है, जिसमे बदलाव करना जरूरी है। इसके साथ मेकर्स ने सबटाइटल्स को बदलने का भी आदेश दिया है। साथ ही ये आजादी मेकर्स के ऊपर है कि वो सीन में बदलाव करना चाहते हैं या इसे हटाना चाहते हैं। [caption id="attachment_149558" align="aligncenter" width="600"]
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने किसिंग सीन को कम करते हुए 6 सेकंड करने का आदेश दिया[/caption]





















