Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘साथ निभाना साथिया’ फेम देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेबी बॉय को दिया जन्म, फैंस और परिजनों ने दी बधाई

Follow on Google News
‘साथ निभाना साथिया’ फेम देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेबी बॉय को दिया जन्म, फैंस और परिजनों ने दी बधाई
‘साथ निभाना साथिया’ फेम एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी मां बन गई हैं। उन्होंने 18 दिसंबर को बेबी बॉय को जन्म दिया। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने फैंस को दी। इसके बाद से ही उनके परिजन और फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने दी बधाई 

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा, "हेलो वर्ल्ड! हमारा नन्हा फरिश्ता आ गया है।" उनके मां बनने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलिब्रिटी उन्हें और उनके पति को शुभकामनाएं दे रहे हैं। मॉडल और एक्टर पारस छाबड़ा ने कमेंट किया, ‘बधाई हो।’ वहीं टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई देवो।’ इसके अलावा, जय भानुशाली, आरती सिंह और अन्य कई सितारों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी।

साल 2022 में जिम ट्रेनर से की थी शादी

देवोलीना भट्टाचार्जी ने 2022 में अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख से शादी की थी। उन्होंने पति शहनवाज के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'हां अब मैं प्राउडली कह सकती हूं कि मेरी शादी हो गई है। अगर मैं चिराग लेकर भी ढूंढती तो भी मुझे आप जैसा नहीं मिलता। आप मेरे दुआओं का जवाब है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आप सभी को बहुत सारा प्यार। हमें अपनी दुआओं में याद रखिएगा।'
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts