Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिग बॉस 20 में रोए अमन गांधी, बोले- 'मूव ऑन…' माही विज ने संभाला, जानें क्या है वजह

बिग बॉस 20 में अमन गांधी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को याद कर भावुक हो गए। जियो हॉटस्टार के प्रोमो में अमन की आंखों से आंसू छलकते दिखे। माही विज, अरिश्फा खान और आम्रपाली ने उन्हें संभाला। अमन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शो से बाहर आने तक उनकी एक्स मूव ऑन नहीं करेंगी। घरवालों ने भी उनसे इंतजार करने की अपील की।
बिग बॉस 20 में रोए अमन गांधी, बोले- 'मूव ऑन…' माही विज ने संभाला, जानें क्या है वजह
बिग बॉस 20 में अमन गांधी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को याद कर भावुक हो गए।

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इस बार लड़ाई-झगड़ों के बीच अमन गांधी का इमोशनल अंदाज देखने को मिला। अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को याद करते हुए अमन की आंखें भर आईं। उन्हें इस बात का डर सताने लगा कि शो से बाहर आने तक कहीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अपनी जिंदगी में आगे न बढ़ जाए। अमन को भावुक देख माही विज, अरिश्फा खान और आम्रपाली उन्हें संभालती नजर आईं। इस दौरान घरवालों ने उनकी एक्स से इंतजार करने की अपील भी की।

एक्स गर्लफ्रेंड को याद कर छलके अमन के आंसू

‘बिग बॉस 20’ में घरवालों के बीच कभी तीखी बहस तो कभी दोस्ती और भावनाओं से जुड़े पल देखने को मिलते हैं। इस बार अमन गांधी अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए। जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए प्रोमो में अमन अपनी आंखों से आंसू पोंछते नजर आए। उन्हें इस तरह भावुक देखकर माही विज ने संभालने की कोशिश की। माही ने मजाकिया अंदाज में कहा कि भाई अपने प्यार को याद करके रो रहा है। इसके बाद उन्होंने अमन से कहा कि अब तो बिग बॉस के बाद रिश्ता लेकर जाना पड़ेगा। घर में मौजूद बाकी प्रतिभागियों ने भी अमन को समझाया और उनका हौसला बढ़ाया।

‘ब्रेकअप हो जाए, फिर भी क्लोज होते हो’

अमन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जब दो लोग एक-दूसरे के करीब होते हैं, तो ब्रेकअप के बाद भी उनके बीच जुड़ाव बना रह सकता है। उनके मुताबिक, रिश्ता खत्म होने के बाद भी पुरानी यादें और भावनाएं आसानी से खत्म नहीं होतीं। इस पर आम्रपाली ने कहा कि हो सकता है उनकी एक्स गर्लफ्रेंड भी उन्हें याद कर रही हों और वैसा ही महसूस कर रही हों। अमन की बातों से साफ था कि वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर अब भी भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। शो के माहौल में अपनी निजी जिंदगी का यह पहलू सामने आने के बाद घरवालों ने भी उन्हें समझाने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें: बालोद में भीषण सड़क हादसा, धान से भरे ट्रक और पिकअप में भिड़ंत; 5 की मौत

अमन को सता रहा है एक्स के मूव ऑन करने का डर

अमन ने आगे बताया कि अब उन्हें समझ आ रहा है कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड साउथ अफ्रीका में उनसे ही क्यों बातें कर रही थीं। इसके बाद उन्होंने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जब वह शो से बाहर जाएं, तब तक उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मूव ऑन न कर चुकी हों। अमन की यह बात सुनकर माही विज और आम्रपाली ने उनकी एक्स से इंतजार करने की अपील की। दोनों ने कहा कि अमन उनके लिए रो रहे हैं, इसलिए उन्हें इंतजार करना चाहिए। अरिश्फा खान ने भी अमन को तसल्ली देते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड इतनी जल्दी मूव ऑन करेंगी।

ये भी पढ़ें: डर, रहस्य और प्यार का खेल! ‘The Vvaan’ में पहली बार साथ दिखे सिद्धार्थ-तमन्ना, स्क्रीन पर छाई जोड़ी, फिदा हुए फैंस

‘टाइम तो हो गया ना’, अमन की बात ने खींचा ध्यान

अरिश्फा की बात सुनने के बाद अमन ने कहा, “टाइम तो हो गया ना।” उनकी इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें वक्त बीतने के साथ अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के आगे बढ़ जाने की चिंता सता रही है। हालांकि, प्रोमो में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ‘बिग बॉस 20’ में अमन गांधी का यह भावुक पल अब चर्चा में है। जहां शो में अक्सर प्रतिभागियों के बीच बहस और टकराव देखने को मिलता है, वहीं इस बार अमन की निजी जिंदगी और पुरानी यादों ने माहौल को भावुक कर दिया। अब देखना होगा कि शो से बाहर आने के बाद अमन और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के रिश्ते को लेकर क्या सामने आता है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts