Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सुबह 6 बजे भजन गाकर अक्षय ने खराब की ट्विंकल की नींद, पत्नी ने फोन पर सबके सामने लगा दी क्लास

कॉफी विद करण सीजन 9 में अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना को फोन किया, जहां उन्होंने सुबह 6 बजे भजन बजाने और बाथरूम का दरवाजा खुला छोड़ने पर उनकी जमकर खिंचाई की, शो में रवि किशन ने अपना वायरल डांस स्टेप सिखाया, वहीं वर्कआउट से जुड़े सवाल पर अक्षय के जवाब ने सबको हंसा दिया।
सुबह 6 बजे भजन गाकर अक्षय ने खराब की ट्विंकल की नींद, पत्नी ने फोन पर सबके सामने लगा दी क्लास
अक्षय कुमार की एक हरकत से परेशान हुईं ट्विंकल खन्ना, बोलीं- बाथरूम का दरवाजा तो बंद करो!

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ-साथ मजेदार अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं, वह जहां भी जाते हैं, वहां अपने हाजिरजवाबी वाले अंदाज से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं, इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, हाल ही में अक्षय कुमार 'कॉफी विद करण सीजन 9' में पहुंचे, जहां उनके साथ एक्टर रवि किशन भी नजर आए, शो के दौरान अक्षय ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना को फोन किया, इसके बाद फोन पर दोनों के बीच ऐसी मजेदार बातचीत हुई कि करण जौहर समेत वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे, ट्विंकल ने फोन पर अक्षय की ऐसी खिंचाई की कि पूरा शो हंसी-मजाक से भर गया, इतना ही नहीं, उन्होंने अक्षय की कुछ ऐसी आदतों का भी जिक्र किया, जिन्हें सुनकर दर्शक भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

सुबह 6 बजे भजन गाकर अक्षय ने खराब की ट्विंकल की नींद

शो के दौरान जब अक्षय कुमार ने ट्विंकल को फोन लगाया तो उन्होंने सबसे पहले अपने पति की शिकायत करना शुरू कर दिया, ट्विंकल ने बताया कि वह पिछली रात ठीक से सो नहीं पाई थीं, इसकी वजह अक्षय की सुबह-सुबह की आदतें थीं, उन्होंने बताया कि अक्षय ने सुबह 6 बजे तेज आवाज में भजन चला दिए और खुद भी जोर-जोर से गाने लगे। ट्विंकल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आखिर सुबह 6 बजे कौन भजन बजाता है? उन्होंने अक्षय की गायकी पर भी चुटकी ली, ट्विंकल ने कहा कि अक्षय इतनी तेज आवाज में गा रहे थे, जैसे कोई बड़े गायक हों, उनकी इस बात पर शो में मौजूद लोग हंसने लगे, लेकिन ट्विंकल की शिकायतें यहीं खत्म नहीं हुईं, उन्होंने अक्षय को एक और आदत के लिए डांट लगाई, ट्विंकल ने कहा कि वह उनसे कई बार कह चुकी हैं कि कम से कम बाथरूम का दरवाजा तो ठीक से बंद किया करें, उनकी इस बात ने बातचीत को और मजेदार बना दिया।

ट्विंकल को नहीं थी अक्षय के शो में आने की जानकारी

अक्षय की शिकायत करने के बाद ट्विंकल ने उनसे पूछा कि वह इस समय कहां हैं, इस पर अक्षय ने बताया कि वह करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के सेट पर मौजूद हैं, यह सुनकर ट्विंकल ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी करण जौहर से बात हुई थी, करण ने उन्हें शो के रैपिड फायर राउंड को जज करने के लिए भी बुलाया था, इसके बाद ट्विंकल को पता चला कि अक्षय भी उसी शो में पहुंचे हुए हैं, इस दौरान उन्होंने हैरानी जताते हुए पूछा कि क्या अक्षय यह शो बिना किसी फीस के कर रहे हैं? ट्विंकल ने मजाक में कहा कि उन्हें तो पता ही नहीं था कि अक्षय आज शो में आने वाले हैं, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि अक्षय बिना पैसे लिए शो कर रहे हैं।

करण जौहर ने भी ट्विंकल की बात पर ली चुटकी

ट्विंकल की यह बात सुनकर शो के होस्ट करण जौहर भी खुद को रोक नहीं पाए, उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'अच्छा! तो क्या तुम्हें हर चीज के लिए पैसे चाहिए?' करण की इस बात ने वहां मौजूद लोगों को हंसा दिया, शो में अक्षय और ट्विंकल की फोन पर हुई बातचीत ने एक बार फिर दिखा दिया कि दोनों एक-दूसरे की टांग खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ते, दोनों के बीच मजाक और हंसी-मजाक का यह अंदाज दर्शकों को भी काफी पसंद आ सकता है।

ये भी पढ़ें: Miss Universe 2026: जेनिफर बैरेटो बनीं पहली मां मिस यूनिवर्स, AI पर जवाब के चलते मिला 'मिस चैटजीपीटी' नाम

रवि किशन ने अक्षय को सिखाया अपना वायरल डांस स्टेप

इस एपिसोड में सिर्फ अक्षय और ट्विंकल की बातचीत ही चर्चा का विषय नहीं रही, शो में भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों के जाने-माने एक्टर रवि किशन भी मौजूद थे, उन्होंने अक्षय कुमार को अपना मशहूर वायरल डांस स्टेप सिखाया, रवि किशन ने अक्षय को अपना खास स्वैग-वॉक मूव करके दिखाया, इसके बाद अक्षय ने भी इसे करने की कोशिश की, दोनों एक्टर्स के बीच यह मजेदार पल शो का एक खास हिस्सा बन गया।

अक्षय ने दिया मजेदार जवाब

शो के रैपिड फायर राउंड के दौरान अक्षय कुमार से एक दिलचस्प सवाल पूछा गया, उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें एक साल तक सेक्स या एक साल तक वर्कआउट में से किसी एक को छोड़ना पड़े, तो वह किसे छोड़ेंगे? इस सवाल पर अक्षय ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'क्या सेक्स खुद सबसे अच्छा वर्कआउट नहीं है?' अक्षय के इस जवाब ने करण जौहर को भी हंसने पर मजबूर कर दिया, उनके जवाब से साफ था कि वह किसी भी सवाल का जवाब अपने मजेदार अंदाज में देना पसंद करते हैं। 'कॉफी विद करण सीजन 9' का यह एपिसोड हंसी-मजाक, मजेदार सवालों और दिलचस्प बातचीत से भरा रहा, जहां ट्विंकल ने फोन पर अक्षय की जमकर खिंचाई की, वहीं रवि किशन के डांस स्टेप और अक्षय के रैपिड फायर वाले जवाब ने भी खूब मनोरंजन किया।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts