IND vs AUS : नीतीश रेड्डी के पिता ने छुए गावस्कर के पैर, पूर्व बल्लेबाज भी रो पड़े, मेलबर्न में दिखा भावुक करने वाला नजारा

Follow on Google News
IND vs AUS : नीतीश रेड्डी के पिता ने छुए गावस्कर के पैर, पूर्व बल्लेबाज भी रो पड़े, मेलबर्न में दिखा भावुक करने वाला नजारा
मेलबर्न। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर सीरीज चल रही है, जिसका चौथा मुकाबला यानी बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस बीच मेलबर्न में भावुक करने वाला नजारा देखने को मिला। मेलबर्न टेस्ट में करियर का पहला शतक लगाने नीतीश कुमार रेड्डी के पिता मुत्याला रेड्डी ने पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर से मुलाकात की। इस दौरान मुत्याला ने पैरों पर सिर रखकर गावस्कर को नमस्कार किया। गावस्कर ने भावुक होकर नीतीश के पिता को उठाया और गले से लगा लिया। इस दौरान नीतीश की मां और बहन भी वहां मौजूद थीं। रेड्डी परिवार की गावस्कर से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सुनील गावस्कर भी हो गए भावुक

नीतीश कुमार रेड्डी की शतकीय पारी के बाद उनका परिवार सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री जैसे दिग्गज से मिला। मुत्याला रेड्डी ने दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर के पैर छुए। इस दौरान गावस्कर ने कहा कि उन्हें नीतीश के पिता का स्ट्रगल पता है। टेस्ट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा, 'हम जानते हैं कि उन्होंने कितना त्याग किया है। बहुत संघर्ष किया है। आपकी वजह से मैं रो रहा हूं। आपकी वजह से भारत को हीरा मिला है, भारतीय क्रिकेट को हीरा मिला है।' इस इमोशनल मोमेंट पर गावस्कर भी रो पड़े। बता दें कि मुताल्या रेड्डी ने अपने बेटे की क्रिकेटिंग स्किल्स निखारने के लिए 2016 में हिंदुस्तान जिंक में अपनी नौकरी छोड़ दी। देखें वीडियो...

शतक पर गावस्कर ने दिया था स्टैंडिंग ओवेशन

नीतीश ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के पहले मैच से टेस्ट में डेब्यू किया है। मेलबर्न में चौथे मैच के तीसरे दिन शनिवार को उन्होंने करियर का पहला शतक बनाया। नीतीश के शतक के बाद सुनील गावस्कर ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया था।

रेड्डी परिवार मेलबर्न टेस्ट मैच देखने आया था

नीतीश ने शनिवार को मेलबर्न में चौथे टेस्ट के तीसरे दिन शानदार शतक जड़कर सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने भारत को मुश्किल स्थिति से उबारा। रेड्डी परिवार मेलबर्न टेस्ट मैच देखने ऑस्ट्रेलिया आया था। नीतीश ने उन्हें निराश नहीं किया और इस दौरे की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। उनके शतक और वाशिंगटन सुंदर के साथ आठवें विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी ने भारत को मैच में वापस ला दिया। एक समय भारत का स्कोर 7 विकेट पर 221 रन था, लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 9 विकेट पर 358 रन बना लिए थे।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts