Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बेंगलुरु-त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही दो फ्लाइट की कराई लैंडिंग

Follow on Google News
भोपाल में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बेंगलुरु-त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही दो फ्लाइट की कराई लैंडिंग
भोपाल। ठंड के कारण अधिकांश स्थानों पर धुंध छा रही है। ठंड, कोहरा और खराब मौसम का असर हवाई यात्रा पर भी पड़ रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर बुधवार देर रात बेंगलुरु से दिल्ली और त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही दो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इमरजेंसी लैंडिंग के कारण हवाई यात्रा कर रहे लोग अपने निर्धारित समय से घंटों लेट से गंतव्य तक पहुंचे।

पूर्व राष्ट्रपति कर रहे थे सफर

जानकारी के अनुसार, त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही फ्लाइट में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सफर कर रहे थे। यह फ्लाइट गुरुवार को सुबह 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। जबकि, बेंगलुरु से दिल्ली जा रही फ्लाइट को सुबह 5 बजे रवाना कर दिया गया है। खराब मौसम के कारण इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी।

मप्र के कई जिलों में घना कोहरा, दिल्ली में रेड अलर्ट

इधर, हवाओं के रुख बदलते रहने के कारण मध्य प्रदेश में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में घट-बढ़ का सिलसिला बना हुआ है। बुधवार को ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर व निवाड़ी जिले में मध्यम से घना कोहरा रहा। वहीं, दिल्ली में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट है। दिल्ली के पालम में बुधवार सुबह 7 बजे 50 मीटर से भी कम विजिबिलिटी रही। इससे दिल्ली एयरपोर्ट पर 110 फ्लाइट्स लेट हो गईं। दो फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं।

भोपाल में तीन फ्लाइट लेट, एक कैंसिल

बुधवार को अलग-अलग शहरों से भोपाल पहुंचने वाली उड़ानें कई घंटे की देरी से पहुंची। इंडिगो की भोपाल-हैदराबाद फ्लाइट 3 घंटे की देरी से रवाना हुई। प्रयागराज फ्लाइट साढ़े तीन घंटे और बेंगलुरू फ्लाइट सवा घंटे देर भोपाल पहुंची। इंडिगो की उदयपुर-भोपाल फ्लाइट रद्द हो गई। वहीं, उत्तर भारत से आने वाली कई ट्रेनें 10 घंटे तक देरी से भोपाल पहुंची।

इंदौर में दो फ्लाइट कैंसिल, 40 से ज्यादा लेट हुईं

इंदौर में दो उड़ानें निरस्त और 40 से अधिक लेट हुई। इंडिगो की दिल्ली से इंदौर आकर वापस जाने वाली उड़ान कैंसिल हो गई। दिल्ली, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, उदयपुर, शिर्डी, नागपुर और कोलकाता की उड़ानें 1-4 घंटे तक देरी से आर्इं और गईं। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts