Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एलन मस्क का चौंकाने वाला फैसला, खुद को ही बेचा X, 33 अरब डॉलर आंकी गई वैल्यू, जानिए क्या है पूरा मामला

Follow on Google News
एलन मस्क का चौंकाने वाला फैसला, खुद को ही बेचा X, 33 अरब डॉलर आंकी गई वैल्यू, जानिए क्या है पूरा मामला
दुनिया के सबसे चर्चित बिजनेसमैन एलन मस्क ने एक बार फिर से अपने फैसले से सभी को हैरान कर दिया है। जिस X को लेकर पहले ही काफी विवाद हो चुका है, अब उसे मस्क ने अपनी ही कंपनी xAI को बेच दिया है। यह सौदा 33 अरब डॉलर में हुआ और पूरी तरह से स्टॉक-आधारित है।

X को किसने खरीदा

xAI ने ही X को खरीदा है, जो कि एलन मस्क की ही एक AI स्टार्टअप कंपनी है। यह स्टार्टअप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम करता है। एलन मस्क ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह कदम X की विशाल पहुंच और xAI की उन्नत AI क्षमताओं को एक साथ लाकर अपार संभावनाओं को खोलेगा।

2022 में 44 अरब डॉलर में खरीदा था ट्विटर

एलन मस्क ने 2022 में ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने इसका नाम बदलकर X कर दिया और कंपनी की नीतियों में कई बड़े बदलाव किए। उन्होंने हजारों कर्मचारियों की छंटनी की और प्लेटफॉर्म को नए व्यावसायिक मॉडल पर ले जाने का प्रयास किया। X को एक एवरीथिंग ऐप बनाने के लिए मस्क ने कई सुविधाओं को जोड़ा, लेकिन अब उन्होंने इसे अपनी ही दूसरी कंपनी को बेचने का निर्णय लिया है।

X की बिक्री पर एलन मस्क का बयान

एलन मस्क ने X पर पोस्ट करते हुए इस डील को फायदेमंद बताया। उन्होंने लिखा, "xAI और X का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है। आज हम आधिकारिक रूप से डेटा, मॉडल्स, कंप्यूट, डिस्ट्रीब्यूशन और टैलेंट को एक साथ लाने का कदम उठा रहे हैं। यह सौदा अपार संभावनाओं को खोलेगा।" इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस डील में xAI का मूल्यांकन 80 अरब डॉलर और X का 33 अरब डॉलर आंका गया है।

क्या है xAI

xAI एक अमेरिकी पब्लिक-बेनेफिट कॉरपोरेशन है, जिसे एलन मस्क ने मार्च 2023 में शुरू किया था। इसका उद्देश्य ब्रह्मांड की सच्ची प्रकृति को समझना बताया गया है। इस कंपनी का मुख्यालय कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में स्थित है। जुलाई 2023 में इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया था। xAI की शुरुआत एलन मस्क सहित 12 लोगों की टीम के साथ हुई थी। इनमें से कई सदस्यों को GPT और गूगल डीपमाइंड जैसी AI परियोजनाओं में काम करने का अनुभव था। गूगल डीपमाइंड के पूर्व इंजीनियर इगोर बाबुशकिन को मस्क ने xAI का चीफ इंजीनियर नियुक्त किया था।

xAI का पहला बड़ा प्रोजेक्ट है Grok

नवंबर 2023 में एलन मस्क ने xAI का पहला प्रोजेक्ट 'Grok' लॉन्च किया था, जिसे बाद में X में इंटीग्रेट किया गया। कुछ महीनों बाद इसे सभी यूजर्स के लिए मुफ्त कर दिया गया। हाल के दिनों में, Grok की लोकप्रियता भारत सहित कई देशों में तेजी से बढ़ी है। ये भी पढ़ें- नेपाल में राजशाही की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन, एक युवक की मौत, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू, सेना तैनात
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts