Elon Musk ने ट्रंप से मांगी माफी! राष्ट्रपति पर की गई पोस्ट पर हुआ पछतावा, बोले- ‘बात बहुत आगे बढ़ गई’

वॉशिंगटन डीसी। टेस्ला-एक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बीते कुछ दिनों में जो सार्वजनिक विवाद सामने आया, वह अब पछतावे और चेतावनी में बदल गया है। मस्क ने ट्रंप को लेकर किए गए कुछ ट्वीट्स पर खेद जताया है, जबकि ट्रंप ने मस्क को सरकारी सहायता और अनुबंध समाप्त करने की धमकी दी है।
उन्होंने ट्रंप के पूर्व कार्यकाल के खर्च प्रस्तावों को 'बेहद घिनौना' (disgusting abomination) बताया और इन बिलों का समर्थन करने वाले रिपब्लिकन नेताओं के खिलाफ राजनीतिक बदला लेने तक की बात की।
मुझे खेद है, बात हद से आगे बढ़ गई : मस्क
एलन मस्क ने X पर एक पोस्ट में लिखा- मुझे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पिछले हफ्ते किए गए कुछ पोस्ट के लिए खेद है। वे हद से आगे चले गए। यह बयान तब आया जब मस्क ने एक पोस्ट में दावा किया था कि 'मेरे बिना ट्रंप चुनाव हार जाते।'
उन्होंने ट्रंप के पूर्व कार्यकाल के खर्च प्रस्तावों को 'बेहद घिनौना' (disgusting abomination) बताया और इन बिलों का समर्थन करने वाले रिपब्लिकन नेताओं के खिलाफ राजनीतिक बदला लेने तक की बात की।