Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एलिवेटेड गाउन, ड्रामेटिक रेट्रो फील देती ड्रेस आने वाले फेस्टिव लुक में होंगी खास

जल्दी ही त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है जिसे लेकर फेस्टिवल लुक भी पेश होने लगे हैं
Follow on Google News
एलिवेटेड गाउन, ड्रामेटिक रेट्रो फील देती ड्रेस आने वाले फेस्टिव लुक में होंगी खास

त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है और इसके साथ ही ब्रांड्स ने अपने फेस्टिवल लुक आउट करना शुरू कर दिए हैं। सिल्क, जॉर्जेट, शिफॉन और मसलीन कॉटन बेस्ड डेलिकेट लुक सेलेब्स इंस्पायर्ड हैं। इन दिनों एक्ट्रेस नुसरत भरूच धोती स्टाइल स्कर्ट और कैप ड्रेस में नजर आ रही हैं तो वहीं सोनाक्षी गाउन विद साड़ी स्टाइल ड्रेप में दिखती हैं। वैसे ही लुक वाली ड्रेसेस अब फैशन स्टोर्स पर नजर आना शुरू हो गई हैं जो कि इंडो- वेस्टर्न लुक की झलक देती हैं। वहीं इस बार एलिवेटेड गाउन लुक देखने को मिल रहे हैं जो कि रेट्रो फील देते हैं। इन गाउन में स्लीव्स के साथ अलग से एक लॉन्ग दुपट्टेनुमा स्टाइल पेश किया जाता है और इसमें सिक्वेंस वर्क और फ्लोरल मोटिफ्स नजर आते हैं। वहीं इस बार लाइम ग्रीन कलर काफी इन है और पेस्टल शेड ग्रीन और ब्लू को मल्टीकलर टॉप-ट्यूनिक के साथ टीमअप किया जाएगा। फैशन एक्सपर्ट विशाल तलरेजा कहते हैं, वेस्टर्न एलिगेंस के साथ इंडियन एथनिक स्टाइल इस बार ड्रेस में छाई रहेगी जिसे हम फैशन में देखेंगे।

एलिवेटेड गाउन

मैरून जॉर्जेट फेब्रिक का एलिवेडेट गाउन एक पार्टी लुक ड्रेप स्टाइल ड्रेस है। मिनिमल ज्वेलरी के साथ यह ड्रेस फेस्टिवल में काफी ट्रेंड में रहेगी, क्योंकि यह काफी सॉफ्ट लुक पेश करता है।

वेस्टर्न एलिगेंस एथनिक लुक के साथ

लाइम ग्रीन कलर की ट्रेंडी स्टाइल यह ड्रेस जॉर्जेट फेब्रिक में तैयार की गई है। इसमें एथनिक मोटिफ्स पर गोल्डन टच को शामिल किया गया है। वेस्टर्न एलिगेंस के साथ डिजाइन यह गाउन सिक्वेंस और एम्ब्रॉइडरी के साथ इंडियन टच देता है। यह कलर भी ब्राइट लुक देता है।

धोती स्टाइल स्कर्ट विद श्रग

ग्रीन प्लेन टॉप के साथ प्लीटेड स्कर्ट धोती स्टाइल लुक देती है। स्लिम लुक वालों पर यह ड्रेस काफी सुंदर लगेगी। इससे कैप स्टाइल में तैयार किया गया है जिसमें गोल्डन ग्रीन कलर का श्रग है। जॉर्जेट फेब्रिक में तैयार यह ड्रेस काफी कलर्स में आ रही है।

ड्रामेटिक लुक ड्रेस

गरबा रिहर्सल के दौरान फैशन के तमाम रंग देखने को मिलते हैं, तो वहां यह मल्टीकलर स्कर्ट सॉलिड ब्लू टॉप के साथ ड्रामेटिक लुक देगी। कट स्टाइल बेल स्लीव्स में इसे गर्ल्स काफी पसंद करेंगी।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts