Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिजली उपभोक्ताओं और किसानों को मिलेगा लाभ, शिवराज कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

बिजली उपभोक्ताओं और किसानों को मिलेगा लाभ, शिवराज कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। कैबिनेट ने बिजली खपत पर किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को 22 हजार 800 करोड़ रूपए सब्सिडी देने का निर्णय लिया है।

बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

  • कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि आज कैबिनेट में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत किसानों को फसल की क्षति होने पर वित्तीय सहायता के लिए 2020-21 से 2022-23 तक के लिए कुल राशि 17072.30 करोड़ का वित्तीय आकार निर्धारित करते हुए इसे निरंतर रखे जाने का निर्णय लिया गया है।
  • प्रदेश में अब फसल नुकसान का सर्वे सैटेलाइट से किया जाएगा। कैबिनेट ने आज इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सर्वे से जुड़ी व्यावहारिक दिक्कत को दूर कर किसान भाइयों को बड़ी राहत प्रदान की है।
  • कैबिनेट ने बुरहानपुर जिले में उत्पादन और रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण टेक्सटाइल क्लस्टर स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
  • टेक्सटाइल क्लस्टर स्थापना से रोजगार के 4 हजार नए अवसर सृजित होने का अनुमान है।
  • कैबिनेट ने लोकस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत स्वीकृत पदों के लिए 4 कैडर बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मरीजों के लिहाज से ये निर्णय अहम है क्योंकि अस्पताल प्रबंधन के लिए अलग कैडर बन जाने से डॉक्टर अब अतिरिक्त दायित्व से मुक्त होकर उनकी बेहतर देखभाल कर सकेंगे।
  • कैबिनेट ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदेश के मूल निवासियों के लिए 3 नए पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। इनमें मध्य प्रदेश गौरव सम्मान, शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार टीम और नवाचार के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- CM शिवराज ने मंदसौर-झाबुआ की समीक्षा बैठक ली, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

Latest Posts