Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM शिवराज ने मंदसौर-झाबुआ की समीक्षा बैठक ली, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

CM शिवराज ने मंदसौर-झाबुआ की समीक्षा बैठक ली, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलावर सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंदसौर और झाबुआ जिले की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अधिकारी, प्रभारी मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने कहा कि अफीम और डोडाचूरा के तस्करों को सख्ती से कुचल दो।

मंदसौर में अभी पेयजल की स्थिति क्या है ?

सीएम शिवराज ने सबसे पहले मंदसौर जिले की समीक्षा की और अधिकारियों से पूछा कि अभी पेयजल की स्थिति क्या है ? मंदसौर कलेक्टर ने उन्‍हें बताया कि पेयजल की स्थिति संतोषजनक है। कहीं संकट नहीं है। नए बोर प्रतिबंधित हैं। कुछ एक स्थानों पर मांग के अनुसार पेयजल का परिवहन किया जा रहा है। नलजल के तहत 192 प्रोजेक्ट काम कर रहे हैं।

नल-जल योजना भविष्‍य के लिए बेहतर बनाएं : CM

सीएम ने कहा कि जहां नल-जल योजनाएं बेहतर नहीं चल रही, उनका रिव्यू कराएंगे। नल-जल योजनाएं भविष्य के लिए बेहतर बनें। जनता का पैसा है, इसका सही उपयोग होना चाहिए। अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर चर्चा करें। ताकि भविष्य के लिए बेहतर योजना बन सकें।

‘जलाभिषेक अभियान में जनसहयोग लें’

सीतामऊ नल-जल योजना के संबंध में शिकायत आने पर सीएम ने कंपनी को पेमेंट ना करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि जलाभिषेक अभियान में जनसहयोग लें। हमको जनता को एकजुट करना चाहिए। पानी को बचाएं, नहीं तो भविष्य में बड़ा जलसंकट का सामना करना पड़ेगा।

मंदसौर के अधिकारियों को CM का निर्देश

  • नगरी क्षेत्रमें चल रहे पेयजल प्रोजेक्ट के कारण सड़क में गड्ढे हो गए हैं। लोगों की परेशानी बढ़ी है, सीएम ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
  • सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के बारे में भी पूछा। इस पर उन्‍हें बताया गया कि प्रथम चरण में 39 हज़ार स्वीकृत हुए थे जो बन गए हैं। सीएम ने कहा कि अपात्रों को ना जोड़ें। अगर जोड़े गए हैं तो उन पर कारवाई करें।
  • पीएम आवास योजना ग्रामीण में 98 प्रतिशत आवास पूरे हुए। मैं बधाई देता हूं। बाकी भी पूरे करें।
  • शहरी आवास का प्रतिशत कम है, इसको तेजी से पूरे करें।
  • मंदसौर जिले को आइडियल बना सकते हैं।
  • आवास प्लस में 8 हजार की प्रथम किस्त जारी की जा चुकी है।
  • निचले स्तर पर आवास स्वीकृत हेतु भ्रष्टाचार की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें।
  • हम कोशिश करें कि जो जायज लोग छूटे हैं उनकी प्रमाणिकता के साथ सूची बनाएं।
  • जिनके घर बन रहे हैं। सबके लिए एक साथ सामान उपलब्ध कराने की कोशिश करें ताकि उनकी कीमत कम हो सके। इस दिशा में मंदसौर मॉडल बने।
  • सीएम ने मंदसौर के अधिकारियों से राशन वितरण के संदर्भ में भी जानकारी ली और कहा कि 7 तारीख का ‘अन्न उत्सव’ रस्म बनकर ना रहे। अनाज वितरण में मंदसौर को बेहतर व्यवस्था के लिए बधाई देता हूं।
  • अमृत सरोवर ऐसे बनें कि ये गांव के लिए भी प्रेरणा स्थल बन जाएं। 15 अगस्त, 26 जनवरी पर झंडावंदन हो। हम ऐसा प्रयास करें कि मॉडल बने।
  • इस कार्यक्रम से लोगों को जोड़ें। जब तक जनता का मन ना जुड़े सफलता नहीं मिलती।
  • उद्योगपतियों को भी अमृत सरोवर बनाने में जोड़ सकते हैं। कुछ अमृत सरोवर के निर्माण का कार्य हाथ में ले सकते हैं।
  • एक जिला एक उत्पाद योजना के बारे में सीएम ने कहा कि लहसुन को शामिल किया है। ये हमारे पास अवसर है कि देश-विदेश में एक्सपोर्ट हो। कुछ बड़ा सोचो। मार्केटिंग के लिए बेहतर करें। ब्रांड बनकर फेमस हो ऐसे प्रयास करें।
  • गौरव दिवस के बारे में सीएम ने कहा 4 नगरीय निकायों के गौरव दिवस संपन्न हुए। मंदसौर का गौरव दिवस वृहद स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। इसे हम भगवान पशुपतिनाथ से जोड़कर भी वृहद स्तर पर मना सकते हैं।
  • कुपोषण ना रहे, बच्चे स्वस्थ रहें इसलिए मैं आंगनबाड़ी के लिए सामान एकत्रित करने निकलूंगा। जनप्रतिनिधि भी निकलें। क्योंकि ये समाज की भी जिम्मेदारी है।
  • जो लोग समृद्ध हैं वे अनाज, खिलौने या अन्य सामान आदि आंगनबाड़ी दे सकते हैं।
  • कानून व्यवस्था के बारे में चर्चा करते हुए सीएम ने अधिकारियों से कहा कि अफीम और डोडाचूरा के कारण अंतर्राष्ट्रीय तस्कर सक्रिय रहते हैं। मेरे निर्देश है कि सख्ती से कुचल दो।
  • साम्प्रदायिक तनाव की घटनाएं होती हैं। उन्हें आपसी सामंजस्य से पहले ही निपटाएं।
  • लव जिहाद, धर्मांतरण, पशु तस्करी के मामलों को गंभीरता से लें।
  • गुंडे, बदमाश, माफिया पर कार्रवाई जारी रहे। इस पर मंदसौर एसपी ने बताया कि निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
  • 303 करोड़ की 150 एकड़ जमीन भूमाफिया से मुक्त कराई है। बड़े-बड़े गोडाउन सरकारी जमीन पर बने थे उन्हें भी हटाया गया।
  • गुंडों, बदमाशों से जमीन छुड़ाकर गरीबों को देना है।

मंदसौर में सेक्स रेश्यो में सुधार का उत्सव मनाएं

सीएम ने कहा कि मंदसौर जिले का सेक्स रेशियो 1000 लड़कों पर 1021 बेटियों का हो गया है। इसे एक उत्सव के रूप में मनाएं। मैं भी आऊंगा। सीएम ने कहा कि मुझे कहने में संकोच नहीं कि भाजपा की सरकार समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही है। इस वजह से हितग्राहियों का परिवार बनाए। उन्हें बताए कि ये सरकार की योजना है।

झाबुआ के अधिकारियों को CM का निर्देश

झाबुआ जिले के अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिए हैं कि समाज तोड़ने की गतिविधियों को निर्मूल करें। बच्चों को अपने साथ जोड़ें, क्योंकि उन्हें भ्रमित किया जाता है। हम समाज का वो तबका हैं, जो सोचता है और जिसके पास अधिकार होते हैं। झाबुआ में कई तरह के ऐसे संगठन हैं जो समाज को तोड़ रहे हैं। उन्हें हमें रोकना है। ये भी पढ़ें- CM शिवराज की मॉर्निंग मीटिंग : बड़वानी और राजगढ़ जिले के अधिकारियों से की चर्चा, बोले- समाज में खाई पैदा नहीं होना चाहिए
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts