PlayBreaking News

चुनाव खत्म :अब देखें 5 फोटोज जो सुर्खियों में रहे ; PM मोदी ने झालमुड़ी खाई, राहुल की साइकिल राइड, ममता बनर्जी स्कूटी में दिखीं

असम में प्रधानमंत्री मोदी ने डिब्रूगढ़ के चाय बागानों का दौरा किया और खुद चायपत्तियां तोड़कर श्रमिकों के साथ बातचीत की। यह फोटोज भी काफी चर्चा में रहा।
Follow on Google News
अब देखें 5 फोटोज जो सुर्खियों में रहे ; PM मोदी ने झालमुड़ी खाई, राहुल की साइकिल राइड, ममता बनर्जी स्कूटी में दिखीं

गुवाहाटी/ बंगाल/पुडुचेरी। पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों का लंबा और बहुचर्चित चरण बुधवार को दूसरे फेज की वोटिंग खत्म होने के साथ पूरा हो गया। करीब 51 दिनों तक चले इस चुनावी महासंग्राम में राजनीतिक बयानबाजी के साथ-साथ कई दिलचस्प और यादगार पल भी देखने को मिले। अब सभी की नजरें 4 मई पर टिकी हैं, जब इन राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

PM मोदी ने झालमुड़ी का उठाया लुत्फ

चुनावी अभियान के दौरान नेताओं ने जनता से जुड़ने के लिए अलग-अलग अंदाज अपनाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय स्वाद का आनंद लेते हुए झालमुड़ी खाई, जिससे उन्होंने आम लोगों के साथ जुड़ाव दिखाने की कोशिश की। जिसकी तस्वीरें सोसल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान उनका दुकानदार के साथ बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है।

/img/95/1777524142214

ममता बनर्जी की स्कूटी राइड

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपने अनोखे अंदाज से ध्यान खींचा। उन्होंने भवानीपुर क्षेत्र में स्कूटी पर सवार होकर प्रचार किया, जिसमें वे पीछे बैठी नजर आईं। इस दौरान आसपास के कई लोगों उन्हें स्कूटी में बैठा हुआ देखकर नजरे नहीं हटा पा रहे थे। गौरतलब है कि बंगाल चुनाव के दौरान ममता बनर्जी ने भी अलग- अलग माध्यमों से टीएमसी का प्रचार किया है।

/img/95/1777524273953

केरलम की सड़कों में साइकिल से घूमे राहुल, यमराज से भी मिले

केरलम में राहुल गांधी का प्रचार अभियान भी अलग रंग में दिखा। उन्होंने साइकिल चलाकर और बस में सफर करके आम जनता के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। बालुसेरी से नानमंडा तक की उनकी बस यात्रा खास रही, जहां उन्होंने आम यात्रियों से बातचीत की। इसी दौरान उनकी मुलाकात यमराज के वेश में एक व्यक्ति से भी हुई, जो चर्चा का विषय बन गया।

/img/95/1777524433627

चुनाव के बीच ये तनावपूर्व घटनाएं भी घटी

बंगाल चुनाव के दौरान कुछ विवाद और तनावपूर्ण घटनाएं भी सामने आईं। जहां पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में SIR से जुड़े सात चुनाव पर्यवेक्षकों को करीब नौ घंटे तक बंधक बनाए रखने की घटना ने प्रशासन को सतर्क कर दिया। इसके अलावा, कुछ इलाकों में हिंसा की घटनाएं भी देखने को मिलीं, जिससे चुनावी माहौल पर असर पड़ा।

यह भी पढ़ें: Exit Polls 2026: बंगाल में BJP आगे, असम में फिर सरकार; तमिलनाडु में DMK की वापसी, केरल में UDF को बढ़त

चाय के बगानों में PM की सेल्फी

असम में प्रधानमंत्री मोदी ने डिब्रूगढ़ के चाय बागानों का दौरा किया और खुद चायपत्तियां तोड़कर श्रमिकों के साथ बातचीत की। यह फोटोज भी काफी चर्चा में रहा। उनकी तस्वीरों की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें: 1984 से चुनाव लड़ रही हूं, लेकिन इतना अत्याचार... चुनावी माहौल में ममता के शब्दों ने बढ़ाया सियासी तापमान

/img/95/1777524586242

पुडुचेरी सीएम ने वोटिंग के लिए बाइक को चुना

वहीं, पुडुचेरी में मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी मतदान करने के लिए बाइक से पोलिंग बूथ पहुंचे, जो एक अलग ही अंदाज था।
तकनीक का इस्तेमाल भी इस चुनाव में देखने को मिला। पुडुचेरी के एक मतदान केंद्र पर रोबोट द्वारा मतदाताओं का फूलों से स्वागत किया गया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

/img/95/1777524735552कुल मिलाकर, यह चुनाव सिर्फ राजनीतिक लड़ाई नहीं बल्कि विविध रंगों और अनुभवों से भरा एक बड़ा लोकतांत्रिक उत्सव साबित हुआ। अब सबको नतीजों का इंतजार है, जो आने वाले दिनों की राजनीति की दिशा तय करेंगे।
Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts