Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नड्डा का उत्तराधिकारी बनते ही मप्र में शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री फडणवीस का नाम सामने आया
Follow on Google News
नड्डा का उत्तराधिकारी बनते ही मप्र में शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

भोपाल। भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति का फैसला होते ही मध्यप्रदेश के लिए भी संगठन चुनाव की हरी झंडी हो जाएगी। इस सप्ताह पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की संभावना जताई जा रही है। मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंप दी है। नड्डा के उत्तराधिकारी के रूप में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का नाम उभरा है। उनके अलावा कुछ और नामों की चर्चा है। केंद्र में मोदी सरकार गठित होने के साथ ही पार्टी के नए अध्यक्ष की अटकलें और संगठन चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है।

फडणवीस, सत्ता-संगठन के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संगठन के भी करीब माने जाते हैं। फडणवीस, नागपुर से आते हैं। मोदी सहित केंद्रीय मंत्री अमित शाह के भी विश्वस्त है। इसलिए उनके नाम सहज ही सहमति बनने की संभावनाएं हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फडणवीस की सपरिवार मुलाकात ने भी इन चर्चाओं को और हवा दे दी। इससे एकाएक राजनीति गर्मा गई है। यह भी चर्चा है कि महाराष्ट्र चुनाव में पार्टी इसका सियासी फायदा भी उठा सकती है।

चुनाव बाद बदले समीकरण

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद संगठन प्रमुख को लेकर समीकरण काफी बदल गए। उत्तरप्रदेश से अपेक्षित नतीजे नहीं मिले इस कारण सुनील बंसल की दावेदारी पीछे रह गई। इसके पूर्व महाराष्ट्र के ही भाजपा नेता विनोद तावड़े का नाम भी चर्चा में बना रहा। लेकिन अब इन दोनों से फडणवीस की दावेदारी ज्यादा सशक्त मानी जा रही है। उन्हें कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना बढ़ गई है।

मप्र सहित अन्य राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम

राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी होते ही मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के लिए भी संगठन चुनाव का कार्यक्रम जारी हो जाएगा। अगस्त अंत तक सदस्यता अभियान के साथ ही चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नवंबरदिसं बर तक 50 फीसदी राज्यों में चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष के नाम की ही पुष्टि हो जाएगी।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts