Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव टला, GIS के बाद होगा फैसला, भोपाल में पीएम बीजेपी नेताओं और विधायकों के साथ करेंगे बैठक

Follow on Google News
एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव टला, GIS के बाद होगा फैसला, भोपाल में पीएम बीजेपी नेताओं और विधायकों के साथ करेंगे बैठक
भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने वाली है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसी बीच पीएम भोपाल में बीजेपी नेताओं और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने बैठक की। जिसमें बैठक का स्थान तय करने को लेकर चर्चा हुई।

कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में बैठक का प्लान

बता दें कि पीएम मोदी बागेश्वर धाम से 23 फरवरी की शाम को भोपाल पहुंचेंगे। वे राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। ऐसे में राजभवन के सामने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में बैठक का प्लान है। हालांकि इस बात पर भी चर्चा हुई है कि प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक कराई जाए। दोनों जगहों के प्रस्ताव पीएमओ भेजे गए हैं। अब पीएमओ से मंजूरी के बाद बैठक और स्थान तय किया जाएगा।

विधायकों और नेताओं की लिस्ट होगी तैयार

इसके साथ ही बीजेपी के कौन-कौन से विधायकों और नेताओं के साथ प्रधानमंत्री की चर्चा होगी, इसकी लिस्ट भी आज-कल में फाइनल करके प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी जाएगी। इस लिस्ट में जिन विधायकों और नेताओं के नाम होंगे, वही बैठक में शामिल होंगे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव टला

भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों में सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से लेकर पूरा प्रशासन और मंत्री विधायक, बीजेपी के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इस समिट के चलते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव टल गया है। अब जीआईएस के बाद ही बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा।

राजनैतिक रूप से पीएम का दौरा अहम

पीएम मोदी भले ही भोपाल में हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन में आ रहे हों। लेकिन, राजनैतिक रूप से उनका ये दौरा काफी अहम है। बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का इसी महीने चयन होना है। अगले महीने से निगम, मंडल, आयोगों में राजनैतिक नियुक्तियों का दौर भी शुरू हो जाएगा। ये भी पढ़ें- भोपाल में भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता शुरू, CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन, पानी में दम दिखाने पहुंची कई राज्यों की टीमें
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts