Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चुनाव में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर अस्पताल में कराया था भर्ती

Follow on Google News
चुनाव में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर अस्पताल में कराया था भर्ती
शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान अस्पताल में एक कर्मचारी की मौत हो गई। मतदान कर्मचारी रावेन्द्र प्रसाद गर्ग की ड्यूटी शहडोल मुख्यालय में पीठासीन अधिकारी के रिजर्व कोटे में लगाई गई थी। चुनाव समाप्ति के बाद शुक्रवार को उनकी तबीयत खराब होने पर वे अपने घर के पास ब्योहारी अस्पताल गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया। देर रात को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। मृतक कर्मचारी बाराक्स हाई स्कूल में शिक्षक थे।

सभी 230 सीटों पर 76 प्रतिशत से अधिक मतदान

मध्यप्रदेश में लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर एकसाथ मतदान के दौरान मतदाताओं ने न केवल बढ़चढ़कर हिस्सा लिया, बल्कि राज्य में 76 फीसदी से ज्यादा मतदान के साथ एक रिकॉर्ड बन गया। कल हुए मतदान में लगभग 5 करोड़ 60 लाख से अधिक मतदाताओं में से 76.22 प्रतिशत ने वोट डाले। 2 हजार 533 उम्मीदवारों की किस्मत इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद हो गई। राज्य विधानसभा चुनाव के इतिहास में इस बार सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 75.63 प्रतिशत और वर्ष 2013 के चुनाव में 72.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। वोटों की गिनती का कार्य 3 दिसंबर को होगा।

हार्ट अटैक और करंट से मौतें

  • उज्जैन में बूथ क्रमांक 55 पर वोटर संजय मालवीय की तबीयत बिगड़ गई। उसने अस्पताल में दम तोड़ा।
  • नर्मदापुरम में रामकली (67) बूथ में परिचय पत्र दिखा रही थीं, तभी चक्कर खाकर गिर पड़ीं और मौत हो गई।
  • खरगोन जिले में लाइन में खड़ी भूरली बाई की हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी है।
  • हरदा के धनगांव में मतदान केंद्र पर करंट लगने से सुनील पिता भूरेलाल की मौत हो गई।
  • सिलवानी के बेगमगंज में उत्तराखंड से आए पीएसी जवान नरेंद्र राम की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, मतदाताओं ने चुन ली सरकार, फैसले के लिए 16 दिन का इंतजार
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts