People's Update
Monday, February 23, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Monday, February 23, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    रायपुरः छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, वित्त मंत्री पेश करेंगे आर्थिक सर्वे
    AI समिट प्रोटेसेट में 5वीं गिरफ्तारी, ग्वालियर से पकड़ा गया जितेंद्र यादव
    'बेटियां सबकी, जाति-मजहब के नाम पर नहीं किया भेदभाव', सिंगापुर दौरे के बीच योगी की पाती
    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज हुई FIR मामले में शुरू की जांच, पीड़ित शिष्यों का होगा मेडिकल
    झारखंड निकाय चुनावः 48 शहरों में मतदान शुरू, रांची में मतदाताओं की लंबी कतार
    नेपालः नदी में गिरी काठमांडू जा रही बस, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत
    सिंगापुर: CM योगी ने टेमासेक के चेयरमैन से की मुलाकात, यूपी में बड़े निवेश पर की चर्चा
    'मानवता के काम आने वाली है टेक्नोलॉजी को लेकर युवाओं की सोच', AI समिट पर बोले PM
    मेक्सिको में हिंसा, भारत ने भी जारी की एडवाइजरी, नागरिकों को दी नहीं जाने की सलाह
    फरहान अख्तर की फिल्म 'बूंग' को मिला BAFTA अवार्ड
    मध्य प्रदेश

    EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस : MP में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर को वोटिंग; छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को मतदान, 3 दिसंबर को नतीजे

    Publish Date: 9 Oct 2023, 12:55 PM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    नई दिल्ली। इलेक्शन कमीशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मध्यप्रदेश समेत पांचों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर और  राजस्थान में 23 नवंबर को एक ही फेज में चुनाव होगा। इसके अलावा मिजोरम में 7 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को सिंगल फेज में वोटिंग होंगी। छत्तीसगढ़ में आयोग ने दो फेज में चुनाव करने का फैसला लिया है। यहां 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। आयोग के अनुसार इन सभी राज्यों के नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को आएंगे। वहीं चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ ही मप्र समेत पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

    LIVE अपडेट्स

    दोपहर 12:00- चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार दे रहे जानकारी। दोपहर 12:07- पांचों राज्यों के मतदाताओं के बारे में दी जानकारी। बताया किस राज्य में हैं कितने वोटर दोपहर 12:17- मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का बयान- 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक देश भर में वोटर लिस्ट का सर्वे होगा। नाम, फोटो और पता बदलवा सकेंगे वोटर। दोपहर 12:20- सी-विजिल ऐप के जरिए की जा सकेगी चुनाव से जुड़ी शिकायतें, 100 मिनट में पहुंचेगा प्रशासन और पुलिस बल। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशियों को तीन बार टीवी और तीन बार अखबारों में देनी होगी आपराधिक मामलों की जानकारी। दोपहर 12:25- मिजोरम में कुल 8.52 लाख वोटर्स, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.25 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। दोपहर 12:26- मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़ वोटर्स में से 2.88 करोड़ पुरूष और 2.72 करोड़ महिला मतदाता, 22 लाख 36 हजार नए मतदाता। दोपहर 12:34- पांचों राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे। वोटिंग ईवीएम से होगी।

    कहां कब होगी वोटिंग, नतीजे कब?

    • मिजोरम- 7 नवंबर
    • मध्यप्रदेश- 17 नवंबर
    • छत्तीसगढ़- 7 और 17 नवंबर
    • राजस्थान - 23 नवंबर
    • तेलंगाना- 30 नवंबर
    • सभी राज्यों के नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को आएंगे।
    • नागालैंड की तापी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव की तारीख तय। 7 नवंबर को होगी वोटिंग, 3 दिसंबर को आएगा परिणाम, आयोग ने जारी किया टाइम टेबल।

    मप्र चुनाव से जुड़ी अहम जानकारी

    • गजट नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख 21 अक्टूबर 2023
    • नाम दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर
    • स्क्रूटनी 31 अक्टूबर
    • नाम वापस लेने की तारीख - 2 नवंबर
    • मतदान की तारीख 17 नवंबर
    • मतगणना 3 दिसंबर

    पांचों राज्यों में कितने मतदान केंद्र?

    पहली बार विशिष्ट संवेदनशील आदिवासी समूहों (Particularly Vulnerable Tribal Groups) का सौ फीसदी पंजीयन कराया गया है। सीईसी राजीव कुमार ने बताया, 17 अक्टूबर को वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक मतदाता सूची में बदलाव कराए जा सकेंगे। ये बदलाव बीएलओ के जरिए या फिर सीधे वेबसाइट के जरिए कराए जा सकते हैं। इन 5 राज्यों में 1.77 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पोलिंग बूथ 2 किलोमीटर से दूर नहीं होगा। 1.01 लाख मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग की व्यवस्था रहेगी।

    किस राज्य में कितने मतदान केंद्र?

    राज्य मतदान केंद्र
    मध्य प्रदेश 64,523
    राजस्थान 51,756
    छत्तीसगढ़ 24,109
    तेलंगाना 35,356
    मिजोरम 1,276
    • 31 अक्टूबर तक पार्टियों को चंदे की जानकारी देनी होगी। तभी इनकम टैक्स में छूट मिलेगी।
    • बुजुर्ग लोगों को घर से वोटिंग की सुविधा मिलेगी।
    • 5 राज्यों में 940 चेकपोस्ट बनाए जाएंगे। इन्हें राज्य पुलिस और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां संभालेंगी।

    इस बार कितने मतदाता डालेंगे वोट

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि, 5 राज्यों में 679 विधानसभा सीटें हैं। कुल 16.14 करोड़ मतदाता इन चुनावों में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता, 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं। इन राज्यों में 60.2 लाख ऐसे वोटर हैं, जो पहली बार वोट करेंगे। 18 से 19 साल के बीच की उम्र वाले 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। 15.39 लाख वोटर ऐसे हैं, जो 18 साल पूरे करने जा रहे हैं और जिनकी एडवांस एप्लीकेशन प्राप्त हो चुकी हैं।

    किस राज्य में इस बार कितने वोटर

    राज्य कुल मतदाता
    मध्य प्रदेश 5.6 करोड़
    राजस्थान 5.25 करोड़
    तेलंगाना 3.17 करोड़
    छत्तीसगढ़ 2.03 करोड़
    मिजोरम 8.52 लाख
    पांचों राज्यों में विधानसभा के कार्यकाल समाप्त होने की तारीख
    • मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल : 17 दिसंबर 2023
    • मध्य प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल :  6 जनवरी 2024
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल : 3 जनवरी 2024
    • राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल : 14 जनवरी 2024
    • तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल : 16 जनवरी 2024

    किस राज्य में, किसकी सरकार?

    मध्य प्रदेश : यहां बीजेपी की सरकार है और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैं। कुल विधानसभा सीटें – 230, जिसमें BJP के 127, कांग्रेस के 96, बसपा के 2, सपा का 1 और 4 निर्दलीय विधायक हैं। राजस्थान : यहां कांग्रेस की सरकार है और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री हैं। कुल विधानसभा सीटें – 200, जिसमें कांग्रेस के 108, BJP के 70, आरएलडी एक, आरएलएसपी 3, बीटीपी 2, लेफ्ट 2, 13 निर्दलीय विधायक और एक सीट खाली है। (राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीट हैं। 2018 में यहां 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। अलवर की रामगढ़ सीट पर बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह का हार्टअटैक से निधन हो जाने के चलते एक सीट पर चुनाव स्थगित कर दिए गए थे।) छत्तीसगढ़ : यहां कांग्रेस के भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं। कुल विधानसभा सीटें – 90, जिनमें कांग्रेस के 71, बीजेपी के 13, बसपा के 2, जनता कांग्रेस के 3 विधायक हैं। एक सीट रिक्त है। मिजोरम : यहां एमएनएफ की सरकार है और पार्टी अध्यक्ष जोरामथांगा सीएम हैं। कुल विधानसभा सीटें – 40, जिसमें से एमएनएफ के 27, जेपीएम 6, कांग्रेस 5, बीजेपी 1 और टीएमसी के एक विधायक हैं। तेलंगाना : यहां बीआरएस की सरकार है और चंद्रशेखर राव सीएम हैं। कुल विधानसभा सीटें – 119, जिनमें से बीआरएस के 101, कांग्रेस के 5, एआईएमआईएम के 7, बीजेपी के 3, AIFB के पास एक, एक नॉमिनेटेड और एक निर्दलीय विधायक है।

    MP में 15 महीने मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ, फिर शिवराज बने CM

    मध्य प्रदेश में पिछला विधानसभा चुनाव नवंबर 2018 में हुआ था। उस समय राज्य में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन 22 कांग्रेस विधायकों ने मार्च 2020 में विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। जिसके बाद राज्य सरकार गिर गई थी और कमलनाथ को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद राज्य में भाजपा ने सरकार बनाई और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने। ये भी पढ़ें- मप्र की चुनावी जंग में अप्रत्याशित उलटफेर करेंगे ‘वोट कटवा’ प्रत्याशी

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकला फाइटर जेट, IAF ने सभी 30 विमान ग्राउंड किए

    तेजस विमान का ब्रेक फेल :लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकला फाइटर जेट, IAF ने सभी 30 विमान ग्राउंड किए

    71 साल की उम्र में निधन, ममता बनर्जी के साथ की थी TMC की स्थापना

    नहीं रहे पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय :71 साल की उम्र में निधन, ममता बनर्जी के साथ की थी TMC की स्थापना

    इंस्टाग्राम पर ‘कॉल गर्ल’ बताकर बदनाम किया, विरोध करते ही लाठी-डंडों से टूटा दबंग परिवार

    इंस्टाग्राम पर ‘कॉल गर्ल’ बताकर बदनाम किया, विरोध करते ही लाठी-डंडों से टूटा दबंग परिवार

    हाईवे से त्रिशूली नदी में गिरी यात्री बस, 18 की मौत; कई घायल

    नेपाल में भीषण हादसा :हाईवे से त्रिशूली नदी में गिरी यात्री बस, 18 की मौत; कई घायल

    भारत 111 पर आउट, साउथ अफ्रीका 76 रन से जीता

    T20 World Cup IND vs SA : भारत 111 पर आउट, साउथ अफ्रीका 76 रन से जीता

    बहुत ही कम बची प्रजातियों के 5 गिद्ध कल हलाली डैम क्षेत्र में होंगे मुक्त   

    बहुत ही कम बची प्रजातियों के 5 गिद्ध कल हलाली डैम क्षेत्र में होंगे मुक्त  

    दो माह से मायके में रह रही विवाहिता ने भरे बाजार अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेला और आग लगा ली

    आदिवासी विवाहिता ने खुद को जलाया :दो माह से मायके में रह रही विवाहिता ने भरे बाजार अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेला और आग लगा ली

    जबलपुर-भोपाल हाईवे पर बड़ा हादसा, NH-45 पर भरभराकर गिरा पुल

    People's Breaking :जबलपुर-भोपाल हाईवे पर बड़ा हादसा, NH-45 पर भरभराकर गिरा पुल

    SA का स्कोर 20 ओवर में 187/7, सबसे महंगे साबित हुए शिवम दुबे, 2 ओवर में 32 रन दिए

    टी 20 वर्ल्ड कप सुपर-8 :SA का स्कोर 20 ओवर में 187/7, सबसे महंगे साबित हुए शिवम दुबे, 2 ओवर में 32 रन दिए

    147 रन चेज नहीं कर पाया श्रीलंका, इंग्लैंड ने 51 रन से हराया

    T20 world Cup :147 रन चेज नहीं कर पाया श्रीलंका, इंग्लैंड ने 51 रन से हराया

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....