Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायसेन में बुजुर्ग ने आग लगाकर की आत्महत्या, बीमारी से था परेशान, पत्नी हो चुकी मौत और बेटा दो साल से लापता

Follow on Google News
रायसेन में बुजुर्ग ने आग लगाकर की आत्महत्या, बीमारी से था परेशान, पत्नी हो चुकी मौत और बेटा दो साल से लापता
रायसेन। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सिलवानी थाना क्षेत्र के जुनिया गांव के राजीव नगर टोला में बीमारी से परेशान होकर एक बुजुर्ग आदिवासी ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। 66 साल के बुजुर्ग लंबे समय से पैर में इंफेक्शन से परेशान चल रहा है। उसके एक पैर में सूजन बढ़ती ही जा रही थी। शनिवार सुबह सूचना मिलने के बाद सिलवानी पुलिस ने मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

अकेला रहता था बुजुर्ग

जानकारी के अनुसार, सिलवानी से 3 किलोमीटर दूर जुनिया गांव के राजीव नगर टोला में एक 66 साल के रामचरण आदिवासी पिता मुन्ना आदिवासी ने शुक्रवार की देर रात अपने कच्चे के मकान के बाहर आंगन में खुद को आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बुजुर्ग का एक पुत्र बृजेश पिछले दो साल से गायब है। जिसका कुछ पता नहीं चल पाया है। जबकि, मृतक की पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। बुजुर्ग घर में अकेला ही रहता था। कुछ समय से वह पैर की बीमारी से परेशान था, जिससे परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाना बताया जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

बताया जा रहा है कि रायसेन में इलाज के दौरान जब डॉक्टर और अटेंडर बुजुर्ग का पैर काटने की बात कर रहे थे तब बुजुर्ग ने सुन लिया। जिससे वृद्ध विचलित होकर वह अस्पताल से वापिस आ गया और रात में आत्महत्या कर ली। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग ने बीमारी से परेशान होकर तेल डालकर आग लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts