🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

21 मार्च को मनाई जाएगी ईद:नमाज के समय तय, फित्रा की दरें घोषित; सुन्नी और शिया मस्जिदों में अलग-अलग इंतजाम

रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद ईद-उल-फितर 21 मार्च को मनाई जाएगी। मस्जिदों में नमाज का समय तय, फित्रा दरें घोषित। सकलैनी जामा मस्जिद में दो जमात, शिया मस्जिदों में अलग समय। 
Follow on Google News
नमाज के समय तय, फित्रा की दरें घोषित; सुन्नी और शिया मस्जिदों में अलग-अलग इंतजाम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। इस्लाम जानकारों के मुताबिक, वैसे तो ईद 20 मार्च को मनाई जानी चाहिए थी। लेकिन, 19 मार्च को शव्वाल का चांद ना दिखने के कारण अब 21 मार्च, शनिवार को भारत में ईद का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं, सऊदी अरब में 20 मार्च को ईद मनाई जा रही है। वहीं रमजान के 29वें रोजे के बाद गुरुवार शाम भोपाल में ईद का चांद नजर नहीं आया। मोती मस्जिद सहित विभिन्न स्थानों पर रूयते हिलाल कमेटी ने तस्दीक की, लेकिन कहीं से भी चांद दिखने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने 30 रोजे पूरे होने के चलते शनिवार को ईद-उल-फितर मनाने का ऐलान किया है। तरावीह की आखिरी नमाज गुरुवार रात को अदा की गई, जबकि शुक्रवार को जुमातुल विदा की नमाज होगी, जो इस रमजान का पांचवां जुमा भी है। मसाजिद कमेटी की बैठक में ईद की नमाज के समय निर्धारित किए गए हैं।

    ईदगाह में सुबह 7:30 बजे, जामा मस्जिद में 7:45 बजे, ताजुल मसाजिद में 8:00 बजे और मोती मस्जिद में 8:15 बजे नमाज अदा की जाएगी। अन्य मस्जिदों में यह समय 8:30 बजे रहेगा। फित्रा गेहूं के हिसाब से प्रति व्यक्ति लगभग 70 रुपए तय किया गया है। वहीं जौ और खजूर के अनुसार यह राशि अलग हो सकती है। चांदी के वर्तमान भाव के आधार पर अधिकतम फित्रा करीब 1650 रुपए निर्धारित किया गया है।

    ईद की नमाज के समय

        ईदगाह – सुबह 7:30 बजे
        जामा मस्जिद – सुबह 7:45 बजे
        ताजुल मसाजिद – सुबह 8:00 बजे
        मोती मस्जिद – सुबह 8:15 बजे
        अन्य मस्जिदें – सुबह 8:30 बजे

    ये भी पढ़ें: ‘नाम जप ही जीवन का सरल मार्ग…’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, 25 मिनट चली आध्यात्मिक चर्चा

    सकलैनी जामा मस्जिद में दो जमात में अदा होगी ईद की नमाज

    अशोका गार्डन स्थित सकलैनी जामा मस्जिद कमेटी ने ऐलान किया है कि चांद नजर नहीं आने के चलते 21 मार्च को ईद-उल-फितर अकीदत के साथ मनाई जाएगी। कमेटी के सदर सूफी नूरुद्दीन सकलैनी ने बताया कि मस्जिद में हर साल की तरह इस बार भी दो जमात में नमाज अदा की जाएगी। पहली नमाज सुबह 7:45 बजे और दूसरी सुबह 8:30 बजे होगी। उन्होंने बताया कि यह मस्जिद अहले सुन्नत वल जमात का प्रमुख मरकज है, जहां दूर-दराज से लोग नमाज के लिए आते हैं। जगह सीमित होने के कारण दो बार नमाज कराई जाती है। सकलैनी ने लोगों से अपील की कि ईद के मौके पर जरूरतमंदों और गरीबों का खास ध्यान रखें।

     ईद की नमाज के अलग-अलग समय तय

    ईद-उल-फितर के मौके पर शिया समुदाय की मस्जिदों और इमामबाड़ों में नमाज के समय तय कर दिए गए हैं। अलग-अलग स्थानों पर सुबह 7 बजे से 9 बजे तक नमाज अदा की जाएगी। अलकापुरी भेल और कमला नगर स्थित अज़ाखानों में सुबह 7 बजे नमाज होगी। करोंद और फतेहगढ़ इमामबाड़ा में 8:30 बजे नमाज अदा की जाएगी। इमामी गेट पर 8:45 बजे और रेलवे स्टेशन स्थित इरानी इमामबाड़ा में सुबह 9 बजे नमाज रखी गई है।

    Sona Rajput
    By Sona Rajput

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

    Latest Posts