Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देशभर में ईद-उल-फित्र का जश्न : भोपाल समेत कई शहरों में अदा की गई नमाज, लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर दी मुबारकबाद

Follow on Google News
देशभर में ईद-उल-फित्र का जश्न : भोपाल समेत कई शहरों में अदा की गई नमाज, लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर दी मुबारकबाद
नई दिल्ली। भारत में आज यानी गुरुवार 11 अप्रैल को ईद-उल-फित्र का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। रमजान का पाक महीना पूरा होने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद का त्योहार मनाया जाता है। ईद का त्योहार खुशियों और भाईचारे का त्योहार है। सुबह मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। बुधवार शाम को चांद के दीदार के बाद गुरुवार को ईद उल फितर का ऐलान किया गया था। ईद के मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद, भोपाल की ईदगाह और मुंबई की माहिम दरगाह में हजारों की संख्या में लोगों ने नमाज अदा की।

भोपाल में ईदगाह में हुई मुख्य नमाज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ईद की मुख्य नमाज ईदगाह पर हुई। सुबह करीब 7:15 बजे हजारों नमाजियों ने एक साथ नमाज पढ़ी और देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआएं मांगी। फिर जामा मस्जिद, ताजुल मसाजिद और मोती मस्जिद में नमाज अदा की गई। इसके बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मस्जिदों में भी नमाज हुई। ईदगाह पर हुई नमाज के बाद कई इलाकों में जाम भी लग गया। https://twitter.com/psamachar1/status/1778261898384863550

दिल्ली के जामा मस्जिद पर ईद की नमाज

पुरानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में ईद के मौके पर लोगों ने जामा मस्जिद में नमाज अदा कर देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआएं मांगी। https://twitter.com/ANI/status/1778235175014744308

मुंबई में भी अदा की गई नमाज

वहीं, मुंबई के माहिम मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की गई। जिसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। https://twitter.com/ANI/status/1778233693435490325

12 मार्च से शुरू हुए थे रमजान

रमजान में एक महीना रोजा रखने के बाद आने वाले ईद के त्योहार को लेकर भारत में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत में चांद रात 10 अप्रैल को थी, जबकि सऊदी अरब समेत, ब्रिटेन, कनाडा जैसे मुल्कों में ये 9 अप्रैल को थी। भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान जैसे एशिया के ज्यादातर देशों में ईद का त्योहार 11 अप्रैल को ही मनाया जा रहा है। इन देशों में रमजान 12 मार्च से शुरू हुए थे, जबकि सऊदी अरब समेत खाड़ी मुल्कों में लोगों ने 11 मार्च से ही रोजा रखना शुरू कर दिया गया था। इस बार रमजान का महीना 30 दिनों का रहा।

ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है

मुस्लिम धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सन् 624 ईस्वी में बद्र की लड़ाई में पैगंबर हजरत मुहम्मद ने जीत हासिल की थी। इसी की खुशी में उन्होंने ईद-उल-फितर मनाया और लोगों का मुंह मीठा किया। इसलिए ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और मीठी सेवइयां बनाकर एक-दूसरे को खिलाई जाती हैं। ईद के मौके पर जकात यानी दान देने का भी बहुत महत्व है। बता दें कि, अरब देशों में ईद का चांद एक दिन पहले नजर आता है। ऐसे में भारत से एक दिन पहले अरब देशों में ईद मनाई जाती है। ये भी पढ़ें- ईद पर घरों में बनेगी यूपी की शीर, हैदराबाद का खास खुबानी का मीठा और भोपाली शीर-खुरमा
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts