Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अजित पवार की विरासत :महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनेंगे सुनेत्रा पवार, आज ले सकती हैं शपथ

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेताओं ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम बनाने पर एकराय बनाई है। सुनेत्रा राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम होंगी। वे शनिवार को शपथ ले सकती हैं। इससे पहले NCP विधायक दल की बैठक में उनका नाम तय करने की औपचारिकता पूरी की जाएगी।
महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनेंगे सुनेत्रा पवार, आज ले सकती हैं शपथ
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की नेता और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को शनिवार को महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई जा सकती है। यह पद अजित पवार की बुधवार को हुए विमान हादसे के बाद खाली हुआ था। बुधवार को विमान दुर्घटना में अजित पवार समेत पांच लोग मारे गए थे, जिसके बाद इस महत्वपूर्ण पद पर सुनेत्रा पवार के नाम पर सहमति बन रही है।

    विधायक दल की बैठक में होगा नाम पर फैसला

    NCP नेताओं ने बताया कि शनिवार 31 जनवरी को दोपहर 2 बजे मुंबई के विधान भवन में NCP विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सुनेत्रा पवार के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इस बैठक में पार्टी के नेता और विधायकों के बीच चर्चा के बाद ही उनकी नियुक्ति की औपचारिक घोषणा होगी। इसके बाद शाम को उनका शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। 

    सुनेत्रा पवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि 

    सुनेत्रा पवार फिलहाल राज्यसभा की सदस्य हैं, लेकिन वह महाराष्ट्र विधानमंडल के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं। उनके डिप्टी सीएम बनने की संभावनाओं को लेकर छगन भुजबल जैसे नेताओं ने समर्थन जताया है। भुजबल ने कहा कि कई लोगों का मानना है कि सुनेत्रा पवार को यह जिम्मेदारी मिलनी चाहिए और उनका यह मत उचित प्रतीत होता है। पार्टी के अंदर भी इस बात पर सहमति बनती दिखाई दे रही है।

    अजित पवार महाराष्ट्र के छह बार डिप्टी सीएम रहे

    अजित पवार की असामयिक मृत्यु ने राज्य में राजनीतिक शून्यता पैदा कर दी थी। अजित छह बार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे। बुधवार को उनका विमान रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उनके अलावा उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर, फ्लाइट अटेंडेंट और दो पायलट भी मारे गए। उनकी मृत्यु के बाद यह डिप्टी सीएम पद खाली हुआ, जिसके बाद अब सुनेत्रा पवार के नाम पर विचार किया जा रहा है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts