ED की कार्रवाई, Vivo कंपनी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 4 लोगों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो के खिलाफ धन शोधन की अपनी जांच के तहत लावा इंटरनेशनल मोबाइल कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी), चीन के एक नागरिक, एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को जानकारी दी। इन चारों व्यक्तियों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है। उन्हें यहां एक अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है, जहां प्रवर्तन निदेशालय उन्हें अपनी हिरासत में देने का अनुरोध करेगा।





















