Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Dussehra 2024 : विजयादशमी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, डिप्टी सीएम देवड़ा ने भोपाल में की पूजा

Follow on Google News
Dussehra 2024 : विजयादशमी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, डिप्टी सीएम देवड़ा ने भोपाल में की पूजा
भोपाल। मध्य प्रदेश में बुराई पर अच्छाई की जीत प्रतीक विजयादशमी पर शस्त्र पूजन किया जा रहा है। वहीं दशहरे के मौके पर शनिवार को मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों ने अलग-अलग जगहों पर शस्त्र पूजन किया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर  पारंपरिक वस्त्र धोती कुर्ता धारण कर वैदिक विधि से शक्ति स्वरूपा मां काली की पूजा अर्चना की। शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का पूजन किया गया। मुख्यमंत्री सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारियों सहित सभी स्टाफ शस्त्र पूजन का हिस्सा बने।

शस्त्र पूजन का धार्मिक महत्व है : सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है, जो हिंदू सनातन परंपरा से जुड़ा हुआ है। यह व्यक्ति को उसके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और अधर्म के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है।

पुलिस लाइन में डिप्टी सीएम ने किया पूजन

भोपाल में नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, मेयर मालती राय और पुलिस कमिश्नर हरि नारायणचारी मिश्रा ने शस्त्र पूजन किया। देखें वीडियो

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सुभाष नगर में विजयादशमी के अवसर पर पथ संचलन निकाला। पथ संचालन विजयादशमी उत्सव पर असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। भगवान राम द्वारा जिस प्रकार समाज को संगठित कर स्वर्ण में लंका के स्वामी दशानन को परास्त किया था कि इस प्रकार से आज समाज संगठित हो एवं राष्ट्रपिता अपने परम वैभव को प्राप्त करें। मां भारती विश्व गुरु के सिंहासन पर अरुण हो ऐसी प्रतिज्ञा के साथ हम सभी पर संचालन में चले इसी अपेक्षा है। देखें वीडियो

ग्वालियर : अधिकारियों ने की फायरिंग

दशहरा पर बहोड़ापुर स्थित डीआरपी लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शस्त्रों का पूजन करने के बाद अधिकारियों ने इंसास रायफल से फायरिंग की। फायरिंग करने वालों में कलेक्टर रुचिका चौहान, आईजी अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशन लाल चंदानी आदि शामिल रहे। देखें वीडियो

सीएम महेश्वर और इंदौर के विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिन में महेश्वर, भोपाल और इंदौर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। डॉ. यादव आज सुबह साढ़े 9 बजे निवास पर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद वे 10:25 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा महेश्वर प्रस्थान किया और प्रात: 11:20 बजे महेश्वर पहुंचकर देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण, शस्त्र पूजन कार्यक्रम, गौ पूजन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री दोपहर 2.10 बजे महेश्वर से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:30 बजे इंदौर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम करेंगे। शाम 4:35 बजे वायुयान द्वारा इंदौर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 5 बजे भोपाल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भोपाल में दशहरा उत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। डॉ. यादव शाम 7 बजे बिट्टन मार्केट झांकी का दर्शन करेंगे। रात्रि 8 बजे में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम कोलार रोड और रात्रि 8.55 बजे छोला दशहरा मैदान भोपाल के दशहरा कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ये भी पढ़ें- Dussehra 2024: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आज, जानें रावण दहन का शुभ मुहूर्त और उससे जुड़ी जुड़ी मान्यताएं
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts