Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

DUSSEHRA 2023 ALERT : अगर आप भी देखना चाहते हैं राजधानी भोपाल में रावण दहन... तो इस बात का रखें खास ख्याल

Follow on Google News
DUSSEHRA 2023 ALERT : अगर आप भी देखना चाहते हैं राजधानी भोपाल में रावण दहन... तो इस बात का रखें खास ख्याल
भोपाल। देश भर में विजयदशमी की धूम के बीच राजधानी भोपाल में भी तैयारियां पूरी हो गई हैं। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में 300 से भी ज्यादा कारीगरों ने रावण के पुतले तैयार किए हैं। 1 से लेकर 50 फीट तक ऊंचे इन पुतलों की कीमत 50 हजार रुपए तक है। शहर में इस बार छोटे-बड़े लगभग 7000 रावण पुतलों का दहन होगा। प्रदेश के सबसे ऊंचे रावण के पुतले का दहन भी भोपाल किया जाएगा। इस दौरान कई जगह रंगबिरंगी आतिशबाजी और चल समारोह भी निकाला जाएगा। लेकिन, भोपाल में होने वाले रावण दहन के समय को लेकर खास ख्याल रखें। इस बार भोपाल में रावण दहन के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किए गए हैं.. जिनकी डिटेल इस प्रकार है...

शहर में रावण दहन के स्थान और उनका समय

  • टीटी नगर में शाम 6 बजे से आतिशबाजी शुरू होगी। यहां रावण के पुतले की ऊंचाई 51 फीट और मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले की ऊंचाई 45-45 फीट है।
  • भोपाल का सबसे पुराना छोला दशहरा उत्सव का आरंभ शाम 6.30 बजे होगा यहां रात 8 बजे रावण दहन होगा।
  • कोलार में शाम 7 बजे से आतिशबाजी शुरू होगी। यहां रात 8 बजे रावण के पुतले का दहन होगा। दावा किया जा रहा है कि यहां प्रदेश का सबसे ऊंचा 105 फीट का रावण दहन होगा।
  • अशोका गार्डन में 51 फीट ऊंचे रावण का पुतला खड़ा किया है। यहां शाम 7 बजे दहन का कार्यक्रम है।
  • एमवीएम ग्राउंड में रात 8 बजे रावण दहन किया जाएगा।
  • सलैया के दशहरा मैदान में शाम 7 बजे रावण दहन किया जाएगा।
  • संत हिरदाराम नगर दशहरा मैदान शाम 6.30 बजे 51 फीट के रावण और 41 फीट ऊंचे मेघनाद-कुंभकर्ण के पुतला जलाए जाएंगे।
  • मीनाल स्पोर्ट्स ग्राउंड में शाम 7:00 बजे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले दहन होंगे।
  • कोहेफिजा के दशहरा मैदान में शाम 7:00 बजे से 40 फीट के रावण दहन कार्यक्रम शुरू होगा।
  • शाहपुरा के शैतान सिंह चौराहा पर शाम को 7 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। यहां 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले को आग लगाई जाएगी।
  • साकेत नगर के भगतसिंह चौराहा पर सुभाष स्पोर्ट्स मैदान में शाम 7:30 बजे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
  • कलियासोत दशहरा मैदान में रात 8 बजे 51 फीट के रावण और 45-45 फीट के मेघनाद-कुंभकर्ण के पुतले जलेंगे।
  • गोविंदपुरा दशहरा मैदान में 52 फीट के रावण और 45-45 फीट के कुंभकर्ण-मेघनाद के पुतले जलाए जाएगें।
  • जंबूरी दशहरा मैदान में 6 बजे से जबकि अयोध्या नगर में शाम 7 बजे रावण दहन होगा।

कोलार में जलेगा सबसे ऊंचा रावण, 7000 स्थानों पर कार्यक्रम

भोपाल के कोलार में मध्य प्रदेश के सबसे बड़े रावण के पुतले का दहन किया जा रहा है। इसकी लंबाई 105 फीट है। इसका आयोजन हिंदू उत्सव समिति द्वारा बंजारी मैदान में किया जा रहा है। प्रशासन ने चुनाव के मद्देनजर दशहरा उत्सव को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। हर विधानसभा में रावण दहन कार्यक्रम के लिए प्रशासन की मंजूरी लेनी होगी। यदि इसके बावजूद कोई प्रशासन से परमिशन नही लेता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही इस बार सबसे ज्यादा बच्चे रावण जलाने को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं.... कई घरों में बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ मिलकर रावण तैयार किए हैं, जिनका रात को दहन किया जाएगा। ये भी पढ़ें- Dussehra 2023 : एक गांव ऐसा भी… जहां दशहरे पर करते हैं दशानन की पूजा, नहीं होता दहन; यहां बना है रावण बाबा का मंदिर
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts