Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में DPS राऊ स्कूल को ड्रोन से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

इंदौर में DPS राऊ स्कूल को ड्रोन से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के डीपीएस राऊ स्कूल को ड्रोन से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शहर में हड़कंप मच गया। स्कूल की कर्मचारी आशा नायर के ईमेल पर तमिलनाडु से आया एक धमकी भरा मेल मिला, जिसमें दोपहर 1 बजे ड्रोन अटैक की चेतावनी दी गई थी। धमकी मिलते ही स्कूल प्रबंधन हरकत में आया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर को अपने कब्जे में लेकर सघन जांच शुरू कर दी गई।

     

     

    स्कूल परिसर में हर कोने की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, वहीं किसी भी अनहोनी से बचने के लिए अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में घबराए अभिभावक स्कूल पहुंचने लगे। बच्चों की सुरक्षा को लेकर माता-पिता के बीच चिंता और डर का माहौल साफ नजर आया।

     

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल धमकी भरे मेल की सत्यता और उसके स्रोत की जांच की जा रही है। साइबर टीम भी मेल ट्रेस करने में जुटी हुई है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts