Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्रंप और मस्क में जुबानी जंग : टेस्ला CEO बोले- मेरे बिना चुनाव हार जाते Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- सब्सिडी खत्म कर दूंगा

Follow on Google News
ट्रंप और मस्क में जुबानी जंग : टेस्ला CEO बोले- मेरे बिना चुनाव हार जाते Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- सब्सिडी खत्म कर दूंगा
वॉशिंगटन DC। कभी व्हाइट हाउस के करीबी सलाहकार रहे टेस्ला प्रमुख एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिश्ते में अब खुली दुश्मनी आ गई है। ट्रंप के ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पर मस्क की आलोचना ने ऐसी आग लगाई कि बात महाभियोग, सरकारी ठेकों की धमकी और एप्स्टीन स्कैंडल तक पहुंच गई। ट्विटर (अब X) और ट्रुथ सोशल जैसे प्लेटफॉर्म पर दोनों के तीखे हमलों ने अमेरिकी राजनीति और टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में भूचाल ला दिया है।

मस्क ने बिल को बताया “बिग अग्ली बिल”

ट्रंप के घरेलू नीति और टैक्स बिल पर मस्क ने सबसे पहले हमला बोला। उन्होंने बिल को “बहुत बुरा” और “बिग अग्ली बिल” कहा। मस्क का दावा था कि इससे 2.5 ट्रिलियन डॉलर का घाटा बढ़ेगा। इस पर ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी, "मैंने मस्क की हमेशा मदद की। उन्हें सब पता था। अब जब EV सब्सिडी में कटौती हुई तो उन्हें समस्या होने लगी।"

सोशल मीडिया पर बयानबाजी

मस्क ने दावा किया कि ट्रंप का यह कहना कि उन्होंने बिल देखा था – सिर्फ झूठ है। उन्होंने लिखा कि बिल आधी रात को इतनी जल्दी पास किया गया कि कांग्रेस के सदस्यों को पढ़ने का मौका ही नहीं मिला। साथ ही मस्क ने ट्रंप को "एहसान फरामोश" बताते हुए कहा – मेरे बिना ट्रंप चुनाव हार जाते।

ट्रंप की धमकी: सरकारी ठेके और सब्सिडी खत्म कर दूंगा

ट्रंप ने मस्क की सभी कंपनियों से जुड़े सरकारी सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्ट्स को रद्द करने की धमकी दी। उन्होंने कहा, बजट में अरबों डॉलर बचाने का सबसे आसान तरीका है कि एलन की सरकारी मदद खत्म कर दी जाए।

ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट बंद करने की धमकी

इस बयान के बाद मस्क ने X पर लिखा कि वह स्पेसX का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट बंद करने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं किया जाएगा। क्योंकि यह मिशन NASA और ISS के लिए महत्वपूर्ण है।

एप्स्टीन स्कैंडल में ट्रंप का नाम

इस जंग में मस्क ने ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा, “डोनाल्ड ट्रंप का नाम जेफरी एप्स्टीन की फाइलों में है। यही वजह है कि वे फाइलें सार्वजनिक नहीं की जा रही हैं।” उन्होंने ट्रंप का एप्स्टीन के साथ पुराना वीडियो भी शेयर किया। यह एक नाटकीय मोड़ था, जिसने बहस को और भी उग्र बना दिया।

ट्रंप बोले- मस्क को पहले विरोध करना चाहिए था

ट्रंप ने पलटवार करते हुए लिखा- मुझे मस्क के विरोध से कोई दिक्कत नहीं, लेकिन उन्हें यह महीनों पहले करना चाहिए था। अब इस बिल को रोकना देशहित में नहीं होगा।

सीनेट में अटका ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’

यह बिल अमेरिकी संसद के निचले सदन में पास हो चुका है, लेकिन सीनेट में रिपब्लिकन सांसदों की ही नाराजगी इसकी राह में रोड़ा बन सकती है। मस्क के बयान के बाद रैंड पॉल जैसे सांसदों ने इसका खुला विरोध किया है।

नासा प्रमुख की नियुक्ति को लेकर भी तनाव

मस्क और ट्रंप में तनाव की एक वजह नासा प्रमुख की नियुक्ति भी रही। ट्रंप ने मस्क समर्थक जेरेड इसाकमैन को पहले चुना लेकिन बाद में नाम वापस ले लिया। इस मुद्दे पर भी दोनों के बीच मतभेद गहराए।

शेयर बाजार में मस्क को बड़ा झटका

ट्रंप से विवाद के बीच टेस्ला के शेयरों में 14% की गिरावट आई। इससे मस्क को एक दिन में करीब ₹3 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। यह मस्क के लिए नवंबर 2021 के बाद का सबसे बड़ा घाटा था।

ट्रंप-मस्क रिश्तों की टाइमलाइन

मार्च 2024: मस्क ने चुनाव में किसी को समर्थन न देने का ऐलान किया जुलाई 2024: ट्रंप पर हमले के बाद मस्क ने समर्थन दिया अगस्त-नवंबर 2024: मस्क ने खर्च कम करने के लिए DOGE नेतृत्व संभाला मई 2025: मस्क ने इस्तीफा दिया और ट्रंप के बिल का विरोध शुरू किया 5 जून 2025: मस्क ने ट्रंप पर हमला तेज किया, और राष्ट्रपति बदलने की मांग तक कर डाली ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड की महिला सांसद ने संसद में दिखाई अपनी न्यूड फोटो, Deepfake पर सख्त कानून की मांग
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts