Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ईरान-इजरायल तनाव पर डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी, कहा- तेहरान को तुरंत खाली करें...

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को बताया परमाणु खतरा
Follow on Google News
ईरान-इजरायल तनाव पर डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी, कहा- तेहरान को तुरंत खाली करें...
Iran-Israel Conflict ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा कि "हर किसी को तुरंत तेहरान छोड़ देना चाहिए।" उन्होंने यह भी दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

"परमाणु समझौता न करना बड़ी मूर्खता"

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ईरान को वही समझौता मान लेना चाहिए था जो उन्होंने प्रस्तावित किया था। उन्होंने फैसले को मानव जीवन की बर्बादी और शर्मनाक बताया। ट्रंप का कहना है कि अगर ईरान ने उस समय डील साइन की होती, तो आज यह स्थिति नहीं होती।

"भारत-पाकिस्तान की तरह, ईरान-इजरायल विवाद भी सुलझाया जा सकता है"

ट्रंप ने एक और पोस्ट में दावा किया कि जैसे उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार के ज़रिए तनाव को कम किया था, वैसे ही वे ईरान और इजरायल को भी बातचीत की मेज पर ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि "दो अच्छे नेताओं के साथ बातचीत ने भारत-पाक के टकराव को रोका, वैसा ही समझौता इजरायल-ईरान के बीच भी संभव है।"

युद्ध थामने के लिए कूटनीतिक प्रयासों पर जोर

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान को दुनिया के लिए एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक ईरान या इजरायल की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन ट्रंप की अपील ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान फिर से इस गंभीर संकट की ओर खींचा है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts