Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्राहम लिंडसे के निधन पर ट्रंप भावुक!बोले- वह सच्चे अमेरिकी देशभक्त थे, दुनियाभर के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम के निधन पर गहरा दुख जताया। ट्रंप ने उन्हें सच्चा अमेरिकी देशभक्त बताया। जॉन थ्यून, बेंजामिन नेतन्याहू और वलोडिमिर ज़ेलेंस्की समेत कई नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।
बोले- वह सच्चे अमेरिकी देशभक्त थे, दुनियाभर के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
ग्राहम लिंडसे के निधन पर ट्रंप हुए भावुक

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ नेता और अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। ट्रंप ने उन्हें अपने सबसे करीबी सहयोगियों में से एक बताते हुए कहा कि वह एक सच्चे अमेरिकी देशभक्त थे और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा, सीनेटर लिंडसे ग्राहम उन सबसे महान लोगों और सीनेटरों में से एक थे जिन्हें मैं जानता था। वह हमेशा देश के लिए काम करते रहे और एक सच्चे अमेरिकी देशभक्त थे। उनकी बहुत याद आएगी। यह बेहद दुखद है।

Twitter Post

शनिवार शाम हुआ निधन

लिंडसे ग्राहम के कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि 11 जुलाई की शाम अचानक आई एक गंभीर बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही अमेरिकी राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई।

अमेरिकी सीनेट नेता जॉन थ्यून ने बताया लोकतंत्र का मजबूत समर्थक

अमेरिकी सीनेट के बहुमत नेता जॉन थ्यून ने ग्राहम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन अमेरिका, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित किया। थ्यून ने कहा कि ग्राहम ने अमेरिकी एयरफोर्स और कांग्रेस में लंबे समय तक सेवा दी। राष्ट्रीय सुरक्षा, न्यायपालिका और विदेश नीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उनकी गहरी समझ थी। कई अमेरिकी राष्ट्रपतियों और विश्व नेताओं ने समय-समय पर उनकी सलाह ली।

ये भी पढ़ें: ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला : 11 भारतीय में से 10 को सुरक्षित बचाया, एक लापता; भारत ने जताया कड़ा विरोध

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने जताया शोक

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ग्राहम के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इजरायल ने अपना सबसे बड़ा मित्र खो दिया है। नेतन्याहू ने कहा कि हाल ही में हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने ग्राहम को इजरायल का सबसे बड़ा समर्थक बताया था। उन्होंने कहा कि ग्राहम हमेशा इजरायल की सुरक्षा और हितों के पक्ष में मजबूती से खड़े रहे।

जेलेंस्की बोले- यूक्रेन के मजबूत समर्थक थे ग्राहम

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने भी ग्राहम को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि ग्राहम स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के सच्चे रक्षक थे। जेलेंस्की ने कहा कि ग्राहम लगातार यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन की वकालत करते रहे। हाल के दिनों में वह रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने और शांति स्थापित करने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रयासों पर भी काम कर रहे थे। उन्होंने कहा लिंडसे ग्राहम स्वतंत्रता और उन मूल्यों के सच्चे रक्षक थे जो दुनिया को सुरक्षित बनाते हैं। यूक्रेन और उसके लोगों के प्रति उनका समर्थन हमेशा याद रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: ट्रंप के भरोसेमंद साथी का निधन! 71 साल की उम्र में लिंडसे ग्राहम ने दुनिया को कहा अलविदा

2002 में बने थे अमेरिकी सीनेटर

लिंडसे ग्राहम पहली बार 2002 में अमेरिकी सीनेट के लिए चुने गए थे। उन्होंने दक्षिण कैरोलिना का प्रतिनिधित्व करते हुए दो दशक से अधिक समय तक अमेरिकी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और रक्षा मामलों पर उन्हें रिपब्लिकन पार्टी की सबसे प्रभावशाली आवाजों में गिना जाता था। अपने लंबे राजनीतिक करियर में उन्होंने कई अहम विधायी और कूटनीतिक मुद्दों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts