Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला :11 भारतीय में से 10 को सुरक्षित बचाया, एक लापता; भारत ने जताया कड़ा विरोध

होर्मुज स्ट्रेट में GFS Galaxy कमर्शियल जहाज पर हुए हमले के बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जहाज पर सवार 11 भारतीयों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक अब भी लापता है। विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा करते हुए सुरक्षित समुद्री आवाजाही बहाल करने की मांग की है।
11 भारतीय में से 10 को सुरक्षित बचाया, एक लापता; भारत ने जताया कड़ा विरोध
होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हमला

ओमान तट के पास होर्मुज स्ट्रेट में एक कमर्शियल जहाज GFS Galaxy पर हुए हमले के बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि जहाज पर 11 भारतीय नागरिक सवार थे। इनमें से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय अभी भी लापता है।

विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा की

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर इस हमले की कड़ी निंदा की। मंत्रालय ने कहा कि भारत ओमान तट के पास हुए इस हमले को गंभीरता से देख रहा है और घटना पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Twitter Post

भारतीय दूतावास बचाव अभियान में जुटा

MEA के मुताबिक, ओमान में भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है। लापता भारतीय की तलाश जारी है। भारत सरकार ने इस अभियान में सहयोग के लिए ओमान सरकार का आभार भी व्यक्त किया है।

सुरक्षित समुद्री आवाजाही बहाल करने की मांग

भारत ने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना तुरंत बंद होना चाहिए। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार सभी अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर मुक्त और सुरक्षित नौवहन तथा व्यापारिक गतिविधियों को जल्द बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Hormuz Strait

वैश्विक व्यापार पर बढ़ी चिंता

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है। इस क्षेत्र में बढ़ते हमलों से वैश्विक व्यापार, तेल और गैस की आपूर्ति तथा समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने और समुद्री मार्गों को सुरक्षित बनाए रखने की अपील की है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts