ट्रम्प पर दूसरा क्रिमिनल केस : खुफिया डॉक्यूमेंट्स अपने पास रखने के मामले में लगे 7 आरोप; इस दिन होगी कोर्ट में पेशी

Follow on Google News
ट्रम्प पर दूसरा क्रिमिनल केस : खुफिया डॉक्यूमेंट्स अपने पास रखने के मामले में लगे 7 आरोप; इस दिन होगी कोर्ट में पेशी
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रहीं हैं। उन पर क्रिमिनल केस दर्ज किया गया। दरअसल,  2021 में राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद ट्रम्प पर कई क्लासिफाइड डॉक्यूमेंट्स अपने घर ले जाने का आरोप है। साथ ही गलत बयानबाजी करने का भी आरोप है। जांच एजेंसियों ने ट्रम्प के खिलाफ सात केंद्रीय आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। ट्रम्प को 13 जून को दोपहर 3 बजे मियामी के फेडरल कोर्ट हाउस में पेश होने के लिए कहा गया है।

क्या है पूरा मामला

डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि, उन्हें मियामी संघीय अदालत में मंगलवार को पेश होने के लिए समन मिला है। ट्रम्प ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा- मैं बेकसूर हूं। बाइडेन की भ्रष्ट सरकार ने मेरे वकीलों को इसकी जानकारी दी है। एफबीआई ने अगस्त 2022 में ट्रम्प के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था, जिसमें एफबीआई को ट्रम्प के घर मार-ए-लागो और उनके प्राइवेट क्लब से 300 से ज्यादा खुफिया दस्तावेज बरामद हुए थे। ट्रम्प के खिलाफ जो आरोप लगे हैं, उनमें से एक साजिश रचने का आरोप भी शामिल है।

पहला क्रिमिनल केस कब दर्ज हुआ

इससे पहले अप्रैल में उन पर पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप कराने के मामले में क्रिमिनल केस दर्ज हुआ था। जिसमें कोर्ट ने 4 अप्रैल को उन पर 34 आरोप तय किए थे। इसके साथ वे पहले अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं, जिन पर इस तरह के चार्ज लगाए गए हैं। हालांकि, फेडरल कोर्ट ने अभी ये नहीं बताया है कि ट्रम्प पर कौन से आरोप तय किए गए हैं।

ट्रम्प पर लगे थे 34 आरोप

डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ 34 मामलों में आरोप लगाए गए थे। हालांकि, उन्होंने इन सभी मामलों में खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा कि, दुश्मन उन्हें रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इसमें वो बुरी तरह फेल हो गए हैं। मेरे खिलाफ दुश्मनों की साजिश ने मुझे और ज्यादा मजबूत किया है। अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts