डॉक्टर ने नाम बदलकर रचाई शादी, फिर महिला का जबरन कराया धर्म परिवर्तन

अहबार ने अमन दीक्षित बनकर रचाई थी शादी
Follow on Google News
डॉक्टर ने नाम बदलकर रचाई शादी, फिर महिला का जबरन कराया धर्म परिवर्तन

सहारनपुर। सहारनपुर के थाना देवबंद पुलिस ने एक डॉक्टर को नाम बदल कर दूसरे धर्म की महिला से शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि 1 जुलाई को एक महिला ने थाने में तहरीर दी थी। इसमें महिला ने बताया था कि मेरे पति ने मेरे साथ धोखाधड़ी कर शादी की और मेरा जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। महिला ने अपने पति पर गैंगरेप का भी आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि शादी के बाद पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मुझसे सामूहिक दुष्कर्म भी किया।

महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाने में पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने वाली महिला बंगाल की रहने वाली है। महिला का कहना है कि देवबंद के रहने वाले डॉक्टर अहबार ने अपना नाम अमन दीक्षित बताकर हिंदू रीति रिवाज के साथ मेरे साथ शादी की थी।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts