Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'लकड़बग्घा 2' का टीजर पोस्टर जारी: दिवाली 2026 पर होगी रिलीज, अंशुमान झा ने बर्थडे पर किया ऐलान

अभिनेता-निर्देशक अंशुमान झा ने अपनी एक्शन थ्रिलर फ्रेंचाइज की अगली फिल्म ‘लकड़बग्घा 2: द मंकी बिजनेस’ का टीजर पोस्टर जारी कर दिया है। यह घोषणा उनके जन्मदिन के मौके पर की गई, जिससे यह दिन उनके लिए और भी खास बन गया। फिल्म का निर्माण फर्स्ट रे फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है।
दिवाली 2026 पर होगी रिलीज, अंशुमान झा ने बर्थडे पर किया ऐलान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अंशुमान झा ने अपने जन्मदिन पर अपनी एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइज़ की नई फिल्म लकड़बग्घा 2: द मंकी बिजनेस’ का टीजर पोस्टर जारी किया। यह फिल्म  फर्स्ट रे फिल्म्स के बैनर तले बन रही है और दुनिया भर में  दीवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कहानी विलुप्ति के कगार पर मौजूद सेलेबेस क्रेस्टेड मकाक (याकी मंकी) प्रजाति और अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी के मुद्दे पर आधारित है।

    ये भी पढ़ें: प्रभास की नई रणनीति, दो बड़े निर्देशकों के साथ लाएंगे पैन-इंडिया फिल्में

    दिवाली 2026 पर होगी सिनेमाघरों में रिलीज

    मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। ‘लकड़बग्घा 2: द मंकी बिजनेस’ दुनिया भर में दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले जून से नवंबर के बीच फिल्म को कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में भी दिखाया जाएगा।

    दुर्लभ बंदर प्रजाति पर आधारित कहानी

    फिल्म की कहानी विलुप्ति के कगार पर खड़ी बंदर प्रजाति सेलेबेस क्रेस्टेड मकाक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे नॉर्थ सुलावेसी ‘याकी मंकी’ भी कहा जाता है। यह प्रजाति इंडोनेशिया में पाई जाती है और फिल्म इसके संरक्षण के मुद्दे को भी सामने लाएगी।

    कोलकाता से इंडोनेशिया तक फैली कहानी

    सीक्वल में अंशुमान झा एक बार फिर कोलकाता के एनिमल-लवर विजिलांटे अर्जुन बख्शी के किरदार में नजर आएंगे, जो जानवरों को क्रूरता और तस्करी से बचाने के लिए लड़ता है। इस बार कहानी भारत से आगे बढ़कर इंडोनेशिया के वेस्ट जावा के जंगलों तक पहुंचेगी और वन्यजीव तस्करी जैसे वैश्विक मुद्दे को उठाएगी।

    अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी होंगे शामिल

    फिल्म में सारा जेन डायस, आदिल हुसैन और विक्रम कोचर के साथ इंटरनेशनल मार्शल आर्ट स्टार सनी पैंग भी नजर आएंगे। इसके अलावा थाई एक्शन स्टार डैन चुपोंग भी फिल्म का हिस्सा हैं।

    हनुमान से प्रेरित है फिल्म

    अंशुमान झा ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए बेहद निजी है। बचपन से ही वह लॉर्ड हनुमान से प्रेरित रहे हैं, जो उनके लिए साहस, निष्ठा और सेवा का प्रतीक हैं। उनके मुताबिक यह फिल्म सिर्फ ‘लकड़बग्घा’ का सीक्वल नहीं, बल्कि प्रकृति और जानवरों के प्रति सम्मान का संदेश देने वाली एक सिनेमाई श्रद्धांजलि भी है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts