Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, शो कैंसिल होने की अटकलों पर लगा विराम

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। 30 अक्टूबर 2026 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले शो को पुलिस की मंजूरी मिलने की जानकारी है। इससे पहले सुरक्षा कारणों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चिंताओं के चलते कार्यक्रम रद्द होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। जानें पूरा मामला।
Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, शो कैंसिल होने की अटकलों पर लगा विराम

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर चल रही अटकलों के बीच बड़ी अपडेट सामने आई है। 30 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले उनके शो को दिल्ली पुलिस की अनुमति मिलने की जानकारी सामने आई है। इससे कॉन्सर्ट रद्द होने की चर्चाओं पर विराम लग गया है।

सुरक्षा कारणों से अनुमति पर बना था संशय

दिलजीत दोसांझ के ‘ऑरा इंडिया टूर’ के दिल्ली शो को लेकर पहले सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चिंताएं सामने आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा संबंधी इनपुट और त्योहारी सीजन के दौरान पुलिस की व्यस्तता को देखते हुए कार्यक्रम की अनुमति पर सवाल उठे थे।

इससे पहले BookMyShow को भेजे गए एक पत्र में दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय ने सुरक्षा संबंधी खतरों और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए आयोजन के अनुरोध को स्वीकार नहीं करने की बात कही थी। इसके बाद शो रद्द होने की अटकलें तेज हो गई थीं।

diljit dosanjh

30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा शो

दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होना है। पहले शो की तारीख 1 नवंबर बताई जा रही थी, जिसे बाद में बदलकर 30 अक्टूबर कर दिया गया। अब पुलिस की मंजूरी मिलने की खबर के बाद आयोजन को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में प्रशंसकों के पहुंचने की संभावना है। हालांकि, टिकट धारकों को आयोजन से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए आयोजकों और टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म की आधिकारिक घोषणाएं देखते रहना चाहिए।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts