Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Diwali 2023: घर में चाहते हैं मां लक्ष्मी का प्रवेश तो... दिवाली की रात न भूलें इन जगहों पर दीपक जलाना

Follow on Google News
Diwali 2023: घर में चाहते हैं मां लक्ष्मी का प्रवेश तो... दिवाली की रात न भूलें इन जगहों पर दीपक जलाना
धर्म डेस्क। दिवाली रोशनी से भरा ऐसा पर्व है, जो हर किसी की जिंदगी को रोशन और खुशहाल बनाता है। इस दिन लोग अपने घर, दफ्तर, कार्यस्थल, दुकान, प्रतिष्ठान हर जगह दीये जलाकर मां लक्ष्मी का स्वागत करते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि, इस रात महालक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। यही वजह है कि दिवाली पर लक्ष्मी को खुश करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। मान्यता है कि, कुछ खास जगहों पर भी दीपक जलाने चाहिए इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा बनी रहती है। दिवाली की रात पूजा घर में चारों कोनों में चतुर्मुखी दीपक जलाना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि दिवाली की पूरी रात दीपक यहां जलता रहे। दिवाली पर चाहिए मां लक्ष्मी की कृपा तो इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक। तिजोरी: तिजोरी को धन का स्थान कहा जाता है इसलिए दिवाली पर तिजोरी में सुरक्षित जगह पर दीप जरूर जलाना चाहिए। नल या पानी के किसी स्रोत के पास: घर में जल के स्रोत जहां जमीन से पानी निकल रहा हो वहां दीपक जरूर जलाना चाहिए। कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। वाहन के पास: वाहन भी हमारी संपत्ति हैं और दिवाली के दिन घर में प्रत्येक वाहन के पास सुरक्षित जगह पर दीपक जरूर जलाना चाहिए। घर के मुख्य दरवाजे पर: दिवाली पर सभी लोग अपने घर का मुख्य दरवाजा सजाते हैं क्योंकि यहीं से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। इसलिए दिवाली की रात मुख्य दरवाजे पर दो दिए जरूर जलाने चाहिए। किचन में: दिवाली की रात घर के किचन में भी दीपक जरूर जलाना चाहिए। किचन को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। भण्डार ग्रह पर: घर का भंडार ग्रह सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। इस जगह दीपक जलाने से मां लक्ष्मी घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होने देतीं। (नोट: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं।) धर्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts