Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर : रेलवे स्टेशन पर युवक ने की तोड़फोड़, काउंटर में घुसकर मशीन और कंप्यूटर तोड़े, हंगामा देख भागे यात्री

Follow on Google News
जबलपुर : रेलवे स्टेशन पर युवक ने की तोड़फोड़, काउंटर में घुसकर मशीन और कंप्यूटर तोड़े, हंगामा देख भागे यात्री
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ कर दी। रेलवे कर्मचारी काउंटर से यात्रियों के टिकट दे रहे थे। इस दौरान युवक काउंटर के अंदर घुसा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। ये घटना स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 पर बने टिकट काउंटर की है।

तोड़फोड़ के दौरान युवक को आई चोट

घटना की जानकारी लगते ही आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और तोड़फोड़ करने वाले युवक को हिरासत में लिया। तोड़फोड़ के दौरान युवक के सिर, हाथ और सीने में चोट आई है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। आरपीएफ थाना प्रभारी ने बताया कि रात करीब ढ़ाई से पौने तीन के बीच वायरलेस पर सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति प्लेटफार्म-1 पर तोड़फोड़ कर रहा है।

काउंटर में रखी मशीन और कंप्यूटर  तोड़े

पुलिस ने बताय कि प्लेटफार्म नंबर एक के टिकट काउंटर पर रात करीब ढ़ाई बजे 25 वर्षीय युवक ने तोड़फोड़ की है। युवक अपने हाथों मे लोहे की रॉड लेकर पहुंचा और अचानक काउंटर में तोड़फोड़ करने लगा। मौके पर मौजूद कर्मचारी जब उसे पकड़ने पहुंचे तो वह लोहे की रॉड लेकर उनके पीछे दौड़ा और अंदर घुस गया।इस दौरान युवक ने काउंटर में रखी मशीन, कंप्यूटर  भी तोड़ दिए। रेलवे कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो युवक ने उन पर भी हमला कर दिया, हालांकि रेलवे कर्मचारियों को ज्यादा चोटें नहीं आई। युवक करीब 10 मिनट तक हंगामा करता रहा। मौके पर मौजूद यात्री हंगामा देख वहां से भाग गए।

तोड़फोड़ से रेलवे को नुकसान

तोड़फोड़ से रेलवे को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि टिकट मशीन सुरक्षित है। जिसके चलते टिकट वितरण का काम प्रभावित नहीं हुआ। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया की युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर कई विक्षिप्त घूमते रहते है, जिन्हें समय-समय पर वहां से हटाया जाता है, लेकिन वो फिर अंदर घुस आते है। ये भी पढ़ें - Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में ट्रैफिक सुचारू, महाकुंभ पहुंचे एक्टर विक्की कौशल और विवेक ओबेरॉय, छत्तीसगढ़ सीएम ने विधायकों के साथ संगम में लगाई डुबकी 
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts