Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुरैना : गाना बजाने पर विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर किया चक्काजाम; आरोपी का मकान जमींदोज

Follow on Google News
मुरैना : गाना बजाने पर विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर किया चक्काजाम; आरोपी का मकान जमींदोज
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के दिमनी में तेज आवाज में गाना बजाने के विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण होने के बीच जिला प्रशासन ने आरोपी का मकान जमींदोज कर दिया। दिमनी से केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में यहां प्रशासन ने ऐहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम ‎निरस्त

इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर‎, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल सिंह गुर्जर ‎ने अपना 4 नवंबर का दिमनी दौरा ‎निरस्त कर दिया है।‎ हालांकि, जिला भाजपा ने तोमर के कार्यक्रम ‎को निरस्त करने से जुड़ा कारण ‎शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और ‎राजनाथ सिंह की चुनावी सभाएं होना‎ बताया है।‎

ट्रैक्टर पर तेज आवाज में बजा रहा था गाना

दिमनी पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम रथोलपुरा निवासी एंदल सिंह गुर्जर (33) ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत डालने का कार्य करता था। वो अपने ट्रैक्टर पर तेज आवाज में गाना बजाता था। इसी बात को लेकर पास के कंचनोधा गांव निवासी श्यामू तोमर ने इसका विरोध किया। दोनों के बीच शुक्रवार दोपहर इस बात को लेकर विवाद हो गया। देर रात श्यामू तोमर अपने साथियों को साथ लेकर उसके गांव पहुंचा और एंदलसिंह को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

देर रात शव रखकर किया चक्काजाम

घटना के बाद मृतक के परिजन सहित अन्य ग्रामीणों ने मुरैना अम्बाह मार्ग स्थित रतिराम पुरा गांव पर शव रखकर देर रात चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके मकान तोडने की मांग कर रहे थे। वहीं पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को आरोपी बनाया है।

भारी पुलिस बल तैनात

इधर, जिला प्रशासन ने शनिवार को आरोपी के मकान को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर लगातार छापे मार रही है। पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी चक्काजाम खुलवाने के लिए धरने पर बैठे ग्रामीणों से बात कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- भोपाल : गोविंदपुरा में तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों को रौंदा, 3 की मौत; एक की हालत गंभीर मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts