Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : छात्रा से बात करने को लेकर स्टूडेंट्स में विवाद, देर रात चले चाकू, तीन घायल

Follow on Google News
इंदौर : छात्रा से बात करने को लेकर स्टूडेंट्स में विवाद, देर रात चले चाकू, तीन घायल
इंदौर। देर रात पद्मावती कॉलोनी अंतर्गत दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। जिसमें छात्रों के बीच देर रात चाकूबाजी हो गई। चाकू से हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर दो छात्रों को हिरासत में लिया। वहीं तीन घायल स्टूडेंट्स को अस्पताल पहुंचाया। यह विवाद छात्रा से बात करने के कारण होना बताया है। जबकि, कॉलेज में दोनों ही पक्ष के बीच समझौता हो गया था। लेकिन, देर रात दोनों छात्र गुटों का आमना-सामना हो गया। मारपीट करते हुए चाकू निकाल लिए। घटना के बाद जनप्रतिनिधि और पुलिस ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया।

कॉलेज में हुआ था विवाद

एसीपी तुषार सिंह ने बताया कि ये घटना पलासिया थाना क्षेत्र की है। गुरुवार सुबह कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र गुटों में छात्रा को लेकर आपस में विवाद हो गया था। स्टूडेंट्स द्वारा इसकी जानकारी कॉलेज प्रबंधन को दी गई थी। जहां पर दोनों के बीच समझौता हो चुका था, लेकिन गुरुवार देर रात दो छात्रों द्वारा तीन अन्य छात्रों पर कॉलोनी में जाकर चाकू से हमला किया गया। घटना में तीन छात्र राज अवाड़ा, अश्न गोहार और वरुण शर्मा घायल हो गए। हमला करने वालों में छात्र हरि नागेश्वर सहित एक अन्य शामिल है। घटना के बाद हमला करने वाले छात्र अपने कमरे में छुप गए थे। रहवासियों ने उन्हें घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा दोनों हमला करने वालों को थाने लाया गया। देखें वीडियो...

कॉलेज में हुआ था विवाद

पुलिस द्वारा बताया गया कि छात्रों का विवाद कॉलेज में पढ़ने वाली उनकी एक महिला मित्र है। हमला करने वाले छात्र उनकी क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा का हमेशा पीछा किया करते थे, जिसको लेकर कॉलेज में भी विवाद हुआ था। घायल छात्रों द्वारा पहले भी हमला करने वाले छात्रों की शिकायत कॉलेज प्रबंधन से की गई थी। लेकिन, गुरुवार रात हमला करने वाला छात्रों ने शिकायत को लेकर कॉलोनी में घायल छात्रों से विवाद करने आए। शिकायत की रंजिश के चलते उन्होंने तीन छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- कांग्रेस में टिकट घोषित होने के बाद कई जगह विरोध : महू में राम किशोर के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने को तैयार अंतर सिंह दरबार, खातेगांव और सेमरिया में भी विद्रोह की आहट मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts