Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : स्टूडेंट्स के बीच कमेंट्स को लेकर विवाद, चाकू से किया हमला, घटना CCTV में कैद; देखें VIDEO

Follow on Google News
इंदौर : स्टूडेंट्स के बीच कमेंट्स को लेकर विवाद, चाकू से किया हमला, घटना CCTV में कैद; देखें VIDEO
इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात कमेंट्स करने को लेकर दो नाबालिग के बीच विवाद हो गया। दोनों ही स्कूल के छात्र बताई जा रहे हैं। वहीं राह चलते फरियादी द्वारा अपने दोस्त को आवाज लगाई गई, लेकिन आरोपी ने यह समझा कि वह उसे लड़की के नाम से पुकार रहा है। इसको लेकर आरोपी द्वारा फरियादी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लवली को आवाज देकर बुलाया...

थाना प्रभारी संजू कांबले ने बताया कि अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के रिवेन्यू नगर में रहने वाले एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्र पर कॉलोनी के रहने वाले 17 वर्षीय छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो फरियादी द्वारा बताया गया कि देर रात वह अपने कुछ दोस्तों के साथ खड़ा था। जहां उसका एक अन्य दोस्त लवली वहां से गुजर रहा था। तभी फरियादी मयंक द्वारा लवली को आवाज देकर बुलाया गया, लेकिन वहीं से गुजर रहे 17 वर्षीय छात्रा ने सोचा कि वह उसे लवली नाम से कमेंट कर रहा है, जिसको लेकर आरोपी छात्र द्वारा मयंक पर चाकू से हमला कर दिया गया। https://twitter.com/psamachar1/status/1712733960034271669

आरोपियों पर केस दर्ज

परिवार द्वारा मयंक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग आरोपी की पहचान हो चुकी है और जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा। (इनपुट- हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंदौर के बाद उज्जैन में पकड़े 2 लाख के नकली नोट, 500- 2000 के नकली नोटों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts