कबीर-जियान के बाद ‘राहा’!दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर आई नन्ही बेटी

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल के घर खुशियों ने एक नया रंग भर दिया है। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी ‘राहा पल्लीकल कार्तिक’ के जन्म की जानकारी साझा की, जिससे फैंस के बीच भी उत्साह का माहौल बन गया।
Follow on Google News
दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर आई नन्ही बेटी
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकल के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी और इस खास पल को फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि उनके दिल आभार और खुशी से भरे हुए हैं और वे अपनी नन्ही बेटी का इस दुनिया में स्वागत करते हैं।

    यह भी पढ़ें: टीवी की ‘इशिता’ का नया चैप्टर: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जल्द बनेंगे पेरेंट्स

    परिवार में शामिल हुई नन्ही सदस्य

    जिन्हें नहीं पती बता दें कि कपल के पहले से दो बच्चे हैं, कबीर और जियान। अब परिवार में एक और सदस्य जुड़ने से उनकी खुशियां दोगुनी हो गई हैं। कपल ने अपनी बेटी का नाम ‘राहा पल्लीकल कार्तिक’ रखा है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों बड़े भाई अपनी छोटी बहन के आने से बेहद एक्साइटेड हैं।

    /img/99/1773913667680

    2015 में हुई थी कपल की शादी

    दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल ने 25 अगस्त 2015 को पारंपरिक हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। यह शादी दो अलग-अलग संस्कृतियों का संगम थी, जिसने उस समय काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं। दोनों ही अपने-अपने क्षेत्रों में सफल और सम्मानित नाम हैं।

    /img/99/1773913866741

    दिनेश कार्तिक का शानदार क्रिकेट करियर

    दिनेश कार्तिक भारतीय क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने देश के लिए तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20 में खेला है। उनकी पहचान एक शानदार विकेटकीपर और फिनिशर के रूप में रही है।

    उनके करियर का सबसे यादगार पल 2018 की निदाहास ट्रॉफी में आया, जब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को रोमांचक जीत दिलाई थी। यह पल हर भारतीय क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।

    कार्तिक 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा उनका IPL करियर भी काफी प्रभावशाली रहा है, जहां उन्होंने कई टीमों के लिए अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

    संन्यास के बाद नई भूमिका में सक्रिय

    2024 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद दिनेश कार्तिक ने खुद को नई भूमिकाओं में ढाल लिया है। वह अब कोचिंग और कमेंट्री के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी क्रिकेट समझ और अनुभव उन्हें एक सफल कमेंटेटर और मेंटॉर बनाते हैं।
    IPL 2025 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मेंटॉर के रूप में भी काम किया, जहां टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला खिताब जीता।

    दीपिका पल्लीकल- पहली भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी

    दीपिका पल्लीकल भारतीय स्क्वैश की सबसे सफल खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। वह दुनिया की टॉप-10 रैंकिंग में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

    उन्होंने कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स जैसे बड़े टूर्नामेंटों में भारत के लिए कई पदक जीते हैं। उन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

    हालिया उपलब्धियां और वापसी

    दीपिका ने अक्टूबर 2023 में हांग्जो एशियन गेम्स में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने डबल्स में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया। मेटनिटी लीव के बाद 2022 में उन्होंने शानदार वापसी की और वर्ल्ड डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप में दो खिताब अपने नाम किए।
    इसके अलावा, उन्होंने 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी कांस्य पदक जीतकर अपनी काबिलियत साबित की।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts