Dindori News : जालिम पिता ने दो साल की बेटी को कुल्हाड़ी से मारा, सामने आई वजह

डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बजाग थाना क्षेत्र के धुरकटा गांव में जालिम पिता ने अपनी दो साल की बेटी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इस घटना में आरोपी पिता राज कुमार को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और उसने मासूम बच्ची को अपनी संतान मानने से भी इनकार कर दिया था।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गांव के बाहरी जंगल में घेराबंदी कर आरोपी को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया।





















