Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Politics : दिग्विजय सिंह ने कहा- BJP के कितने अंग और रंग, क्या मोदी को स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा नहीं ?

Follow on Google News
MP Politics : दिग्विजय सिंह ने कहा- BJP के कितने अंग और रंग, क्या मोदी को स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा नहीं ?
भोपाल। मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे ही नेता हमलावर होते जा रहे हैं। इस बीच आज पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश भाजपा पर निशाना साधा हैं। साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से भी सवाल पूछा है कि क्या उन्हें स्थानीय नेताओं पर भरोसा नहीं है?

PM मोदी से पूछा सवाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा- मध्य प्रदेश में भाजपा के कितने अंग और रंग हैं आप भी पहचानिए। 1- नाराज भाजपा, 2- महाराज भाजपा, 3- शिवराज भाजपा, 4- शाह भाजपा (यह नया ग्रुप है)। उन्होंने आगे लिखा कि दिल्ली से उपरोक्त तीन भाजपा को संतुलित, समायोजित और नियंत्रित करने के लिए बनाए गए शाह भाजपा में दो नए मेंबर हैं- भूपेन्द्र यादव और अश्विनी वैष्णव। क्या मोदी जी को स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा नहीं ? [embed]https://twitter.com/digvijaya_28/status/1688765097488027648[/embed]

पार्टी को मजबूत करने में जुटी भाजपा

दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा पार्टी को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसके लिए बीते दिनों बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव को मध्य प्रदेश में चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है।

इनको दी जन आशीर्वाद यात्रा की कमान

इतना ही नहीं बीजेपी ने जन आशीर्वाद यात्रा की कमान इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को सौंपी हैं। मध्य प्रदेश की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts