PlayBreaking News

Dhurandhar Passed By CBFC:धुरंधर को CBFC की हरी झंडी, रणवीर सिंह की फिल्म से हटे विवादों के बादल

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को CBFC ने कुछ बदलाव के साथ रिलीज की मंजूरी दे दी है। मेजर मोहित शर्मा से जुड़े विवाद पर सेंसर बोर्ड ने साफ किया कि फिल्म पूरी तरह काल्पनिक है।
Follow on Google News
धुरंधर को CBFC की हरी झंडी, रणवीर सिंह की फिल्म से हटे विवादों के बादल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेट फिल्म ‘धुरंधर’ को आखिरकार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने रिलीज के लिए मंजूरी दे दी है। लंबे समय से चल रहा विवाद भी अब शांत होता दिख रहा है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि फिल्म का मेजर मोहित शर्मा की वास्तविक जिंदगी से कोई सीधा संबंध नहीं है।

    रिलीज से पहले विवादों में घिरी थी फिल्म

    फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं और यह 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से ‘धुरंधर’ को लेकर कई आरोप लग रहे थे। सबसे बड़ी आपत्ति मेजर मोहित शर्मा के परिवार की तरफ से आई, जिन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म पर रोक लगाने की याचिका दायर की थी।

    परिवार का कहना था कि उनकी अनुमति के बिना मेजर मोहित के जीवन के महत्वपूर्ण हिस्सों को दिखाया गया है और ट्रेलर में दिखाई गई कई झलकियां उनकी वास्तविक कहानी से मेल खाती हैं।

    कोर्ट ने CBFC को दिए थे विशेष निर्देश

    दिल्ली हाई कोर्ट ने CBFC को यह निर्देश दिया था कि सर्टिफिकेट देने से पहले परिवार की आपत्तियों को गंभीरता से देखा जाए। इसके बाद CBFC ने जांच की और अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट कर दिया कि ‘धुरंधर’ एक फिक्शनल कहानी है। इसका मेजर मोहित शर्मा या उनकी शहादत से कोई संबंध नहीं है।  फिल्म को भारतीय सेना के पास भेजने की जरूरत नहीं है।

    CBFC ने कुछ बदलाव के साथ किया पास

    बोर्ड ने फिल्म को मंजूरी देते हुए कुछ सीन में सुधार करने का सुझाव दिया है। इन निर्देशों के बाद फिल्म को रिलीज की अनुमति दे दी गई है। फैंस के लिए यह खुशखबरी है कि अब ‘धुरंधर’ रिलीज की राह में कोई रुकावट नहीं है।

    धमाकेदार स्टारकास्ट और डायरेक्शन

    ‘धुरंधर’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जो इसके लेखक और प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और फीमेल लीड में सारा अर्जुन जैसे कई बड़े नाम होंगे। ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया था।

    5 दिसंबर पर टिकीं फैंस की नजरें

    CBFC के फैसले के बाद फिल्म का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। अब दर्शक 5 दिसंबर का इंतजार कर रहे हैं, जब रणवीर सिंह की ये हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर पर्दे पर अपना असली रंग दिखाएगी।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts