Dhurandhar 2 :भोपाल में धुरंधर-2 का नाइट शो टिकट 3000, डे टाइम में 2600 रुपए हुआ

देश-विदेश की तरह मप्र में भी फिल्म धुरंधर-2 को लेकर जबर्दस्त दीवानगी है। राजधानी भोपाल में धुरंधर-2 का कलेक्शन शनिवार को 80 लाख रुपए था। रविवार को रात तक यह 1 करोड़ पार होन की उम्मीद है।
Follow on Google News
भोपाल में धुरंधर-2 का नाइट शो टिकट 3000, डे टाइम में 2600 रुपए हुआ

प्रीति जैन,भोपाल। धुरंधर : द रिवेंज का फैंस का बेसब्री से इंतजार था। 19 मार्च को फिल्म रिलीज होने के साथ ही इसे जोरदार ओपनिंग मिली। भोपाल में छुट्टी का दिन और ईद होने के कारण बुकिंग पर इसका असर नजर आया। शहर में सिनेप्लेक्स और मल्टीप्लेक्स सहित 19 जगहों पर फिल्म के 138 शो चल रहे हैं। भोपाल में टिकट की बात करें तो मल्टीप्लेक्स में अमूमन 250 रुपए का मिलने वाला टिकट 300 से 2600 रुपए का मिल रहा है। सिनेप्लेक्स व मल्टीप्लेक्स मैनेजर्स से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल का शनिवार का कलेक्शन लगभग 80 लाख 90 लाख रुपए रखने की उम्मीद है। रविवार को यह कलेक्शन 1 करोड़ रुपए पार कर सकता है।

लंबा रनटाइम होने के बाद जोश कम नहीं

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर ने रिलीज के पहले ही दिन जोरदार शरुआत की थी। फिल्म ने भारत से 270 करोड़ और दुनिया भर से 64 करोड़ (कुल 333 करोड़ रु.) की कमाई की है। अब फिल्म ने यह भी साबित कर दिया है कि यह रफ्तार एक दिन की नहीं थी। लंबा रनटाइम होने के बावजूद दर्शकों का जोश कम नहीं हुआ। भोपाल में सुबह से ही दर्शक फिल्म देखने पहुंच रहे हैं क्योंकि चार घंटे का समय व ट्रेवलिंग टाइम मिलाकर पूरा 5 घंटा इस फिल्म के लिए देना पड़ रहा है।

भोपाल के सिनेमा हॉल में धुरंधर के टिकट रेट

  • सिनेप्लेक्स- मल्टीप्लेक्स- 19
  • कुल शो- 138
  • सीट्स- संख्या प्रति हॉल 50 से 600 सीट्स
  • डे शो : 300 से लेकर 2600
  • नाइट शो : 800 से 3000 रुपए तक  

पहली बाद देखा इतने ज्यादा रेट

मैंने पहली बार देखा कि टिकट रेट इतने ज्यादा है लेकिन फिल्म तो देखना ही थी। मैंने धुरंधर का पहला पार्ट भी देखा और यह पार्ट ज्यादा हिंसक है लेकिन इसका क्लाइमैक्स कमाल का है। नोटबंदी के कारण भी फिल्म में पता चलते हैं।

मुस्कान धोरिया, दर्शक

मुझे फिल्म में सच्चाई नजर आ रही

कई बार हम सरकार के निर्णयों पर सवाल उठाते हैं,लेकिन फिल्म ने सोचने का मौका दिया कि वो परेशानी नहीं, देश हित का निर्णय है। यह प्रोपेगेंडा फिल्म कही जा रही है, लेकिन मुझे इसमें सच्चाई नजर आई है।

रूपा उइके, दर्शक

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts