‘धुरंधर 2’ पर सेंसर बोर्ड का एक्शन :A सर्टिफिकेट के साथ 21 बदलाव, खूनखराबे पर आपत्ति

‘धुरंधर 2’ में सेंसर बोर्ड ने कई बदलाव सुझाए हैं, जिसमें गालियां म्यूट करना और वॉयलेंस कम करना शामिल है। फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
A सर्टिफिकेट के साथ 21 बदलाव, खूनखराबे पर आपत्ति
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बस 1 दिन का इंतजार और आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म पहले पार्ट से लंबी बताई जा रही है।

    फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है। इसका फाइनल रनटाइम 229 मिनट है, यानी करीब 3 घंटे 50 मिनट। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुल 21 कट्स लगाने के सुझाव दिए थे। लगभग 1 मिनट 34 सेकंड की फुटेज हटाई गई है।

    फिल्म में किए गए ये बदलाव

    सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई बदलाव करने को कहा, जैसे-

    • गालियों को म्यूट या बदलना
    • कुछ शब्दों और नामों को हटाना या सुधारना
    • हिंसा वाले सीन कम करना (जैसे सिर की चोट, सिर काटने और आंख फोड़ने वाले दृश्य)
    • ड्रग्स से जुड़े सीन पर डिस्क्लेमर (चेतावनी) जोड़ना
    • सबटाइटल्स में गलत टेक्स्ट को सुधारना
    • फिल्म में किसी भी राजनीतिक या विशेष संदर्भ के लिए जरूरी अनुमति लेना
    • सॉन्ग सबटाइटल्स जोड़ना
    • ऑफिशियल टाइटल फॉर्मेटिंग करना
    • जरूरी प्रमाण पत्र (जैसे एनिमल वेलफेयर क्लियरेंस) जमा करना

    Breaking News

    ट्रेलर और फिल्म की कहानी

    फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था। ट्रेलर से साफ पता चलता है कि इस बार फिल्म में पहले से ज्यादा एक्शन और वॉयलेंस देखने को मिलेगा। रणवीर सिंह फिल्म में हमजा अली मजारी के किरदार में नजर आएंगे। कहानी उनके जसकीरत सिंह रंगी बनने तक के सफर को दिखाएगी।

    ‘धुरंधर 2’ पैन इंडिया फिल्म है। इसकी एडवांस बुकिंग मजबूत बताई जा रही है। उम्मीद है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कलेक्शन कर सकती है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म पहले दिन 200 करोड़ रुपये से ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर सकती है। 

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts