अमित शाह से मिलेंगे फडणवीस!धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली में सियासी हलचल, कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अमित शाह से मुलाकात करेंगे। बैठक के बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल और श्रीकांत शिंदे की संभावित एंट्री को लेकर चर्चाएं हैं।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली में सियासी हलचल, कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली में सियासी हलचल

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजधानी दिल्ली का राजनीतिक माहौल अचानक गर्म हो गया है। इस्तीफे के कुछ ही समय बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली रवाना हो गए हैं जहां उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। इस मुलाकात ने केंद्र सरकार में संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं को और तेज कर दिया है। हालांकि सरकार की ओर से अब तक किसी भी बदलाव की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस के बीच होने वाली बैठक में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और केंद्र सरकार में संभावित बदलावों पर चर्चा हो सकती है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खाली हुई जिम्मेदारियों को लेकर भी मंथन होने की संभावना जताई जा रही है।

श्रीकांत शिंदे के नाम की चर्चा

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे को केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी तक न तो भारतीय जनता पार्टी और न ही केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: Dharmendra Pradhan Resignation: सोनम वांगचुक बोले- यह लोकतंत्र की जीत, अब शिक्षा व्यवस्था में सुधार का वक्त

प्रधान के इस्तीफे के बाद बढ़ी अटकलें

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब देश में शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर लगातार राजनीतिक बहस चल रही है। उनके इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव की संभावनाओं ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

ये भी पढ़ें: Dharmendra Pradhan Resignation : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से कभी मुंह नहीं मोड़ा

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts