PlayBreaking News

धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी :ईशा देओल ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- स्वर्ग हो या धरती... हम हमेशा साथ रहेंगे

धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर बेटी ईशा देओल भावुक हो गईं और पिता को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया। फैंस भी भावुक हुए। Dharmendra का निधन 24 नवंबर को हुआ था। वे आखिरी बार फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे, जो उनकी अंतिम प्रस्तुति होगी।
Follow on Google News
ईशा देओल ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- स्वर्ग हो या धरती... हम हमेशा साथ रहेंगे
धर्मेंद्र और ईशा देओल।
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के लीजेंडरी अभिनेता धर्मेंद्र भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी परिवार और फैंस के दिलों में जिंदा हैं। 8 दिसंबर को Dharmendra की बर्थ एनिवर्सरी है। अगर वो होते तो आज 90 साल के हो जाते, लेकिन 24 नवंबर को उन्होंने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी कमी को बेटी ईशा देओल ने अपने इमोशनल पोस्ट के जरिए शब्दों में बयां किया।

    ईशा का पिता के नाम भावुक संदेश

    धर्मेंद्र के निधन के बाद ईशा देओल ने पहली बार सोशल मीडिया पर पिता को याद करते हुए कई तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा- ओ मेरे प्यारे पापा, हमारा बंधन सबसे मजबूत था। चाहे स्वर्ग हो या धरती, हम हमेशा साथ रहेंगे। मैंने आपको अपने दिल में बहुत संभालकर रखा है, ताकि आप हमेशा मेरे साथ रहें। ईशा ने आगे लिखा कि, पिता की यादें, उनका स्नेह, उनकी आवाज और उनकी सीखें कोई भी नहीं बदल सकता।

    फैंस भी हुए इमोशनल

    ईशा देओल का भावुक पोस्ट सामने आते ही फैंस भी इमोशनल हो गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने धर्मेंद्र को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई फैंस ने कमेंट में लिखा कि, धर्मेंद्र हमेशा दिलों में रहेंगे। लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और उनके शानदार करियर व व्यक्तित्व को याद कर भावुक हो रहे हैं।

    Uploaded media

    धर्मेंद्र का अंतिम समय

    धर्मेंद्र ने अपने अंतिम दिनों में लगातार स्वास्थ्य समस्याओं से जूझा रहे थे। 10 नवंबर को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिनों के इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर शिफ्ट किया गया, जहां मेडिकल सेटअप लगाकर निगरानी जारी रही। लेकिन उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ी और 24 नवंबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका जाना परिवार और फैंस के लिए बेहद दुखद रहा।

    ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र के अंतिम पलों पर हेमा मालिनी का भावुक खुलासा, हमद की पोस्ट ने खोला सच

    आखिरी बार फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखेंगे धर्मेंद्र

    वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र को आखिरी बार फिल्म ‘इक्कीस’में देखा जाएगा। उनके फैंस इस फिल्म के जरिए हीमैन को बड़े पर्दे पर याद कर पाएंगे। यह फिल्म उनके करियर की अंतिम प्रस्तुति होगी, जो उनके योगदान और अदाकारी की याद दिलाती रहेगी। फैंस इसे लेकर बेहद उत्साहित और भावुक हैं।

    ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र के जन्मदिन पर फैंस के लिए खास तोहफा

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts