Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Dhanteras 2023 : धनतेरस पर सोना-चांदी ही नहीं... ये चीजें भी ले आएं घर; पूरे साल रहेगी बरकत

Follow on Google News
Dhanteras 2023 : धनतेरस पर सोना-चांदी ही नहीं... ये चीजें भी ले आएं घर; पूरे साल रहेगी बरकत
Dhanteras 2023: देशभर में आज धनतेरस पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन खरीदारी की परंपरा है। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, धन कुबेर और धनवंतरी की पूजा का विधान है। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई कोई भी चीज साल भर शुभ फल देती रहती है। आइए जानते हैं कि सोना-चांदी के अलावा ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदने से साल भर सुख समृद्धि रहती है।

झाड़ू

धनतेरस पर झाड़ू खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। झाड़ू को मां लक्ष्‍मी का प्रतीक माना गया है, इसलिए इस दिन झाड़ू घर में जरूर लानी चाहिए। इसे वर्षभर के लिए घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है। [caption id="attachment_94706" align="aligncenter" width="600"] झाड़ू खरीदना बहुत ही शुभ।[/caption]

सोना-चांदी

इस दिन सोने- चांदी के आभूषण खरीदने की परंपरा भी है। सोना भी लक्ष्मी और बृहस्पति का प्रतीक है इसलिए सोना खरीदें। कुछ लोग चांदी के सिक्के खरीदते हैं। इन सिक्कों पर माता लक्ष्मी और कुबेर की आकृति बनी होती है। [caption id="attachment_94708" align="aligncenter" width="600"] सोने-चांदी के आभूषण।[/caption]

बर्तन

धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा लंबे अर्से से चली आ रही है। पीतल के बर्तन लक्ष्मी और बृहस्पति के प्रतीक हैं अत: इस दिन सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो पीतल के बर्तन जरूर खरीदें। धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। [caption id="attachment_94711" align="aligncenter" width="600"] बर्तन खरीदने की परंपरा है।[/caption]

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति

धनतेरस के शुभ अवसर पर अपने घर में धन की देवी मां लक्ष्‍मी और शुभ लाभ के देवता गणेशजी की मूर्ति अवश्‍य लानी चाहिए। याद रखें कि यह प्रतिमा मिट्टी की बनी होनी चाहिए। ताकि इन्‍हें अगले साल विसर्जित करके उसके स्‍थान पर नई प्रतिमा स्थापित कर सकें। इस दिन गणेश-लक्ष्‍मी की प्रतिमा लाने से आपके घर में सुख समृद्धि का वास होता है। इसी दिन धन्वंतरि की पूजा हेतु उनकी मूर्ति या चित्र भी खरीदते हैं। [caption id="attachment_94712" align="aligncenter" width="600"] लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति लाना शुभ।[/caption]

धनिये के बीज

धनतेरस के दिन धनिये के बीज खरीदने की भी परंपरा है। इस दिन धनिया खरीदना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि धनिया अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। धनतेरस के दिन साबुत धनिया लाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए और बाद में इसे अपने घर के बगीचे, खेत या फिर गमलें में बो देना चाहिए। माना जाता है कि इससे साल भर आपके घर में किसी प्रकार की कमी नहीं होती है। मां लक्ष्मी को धनिये के बीज अर्पित कर तिजोरी में रखने से भी बरकत होती है। [caption id="attachment_94713" align="aligncenter" width="600"] धनिये के बीज खरीदने की परंपरा।[/caption]

व्यवसाय से संबंधित सामान

धनतेरस के दिन आप अपने व्यवसाय से संबंधित कोई सामान जैसे- राइटर पेन, आर्टिस्ट ब्रश और स्टूडेंट कॉपी-किताब आदि भी खरीद सकते हैं। मान्यता है कि इस दिन इनकी पूजा करनी चाहिए। बिजनेस मेन को इस दिन बहीखाता के रजिस्टर और अकाउंट बना कर पश्चिम दिशा में रखने चाहिए। [caption id="attachment_94714" align="aligncenter" width="600"] व्यवसाय से संबंधित सामान खरीदें।[/caption]

खील-बताशे

इस दिन पूजा की सामग्री के साथ ही खील-बताशे आदि भी खरीदे जाते हैं। दीपावली के अवसर पर नए चावल की फसल तैयार हो जाती है और इसी धान से खील तैयार की जाती है। इसलिए धनतेरस के दिन खील बताशे अपने घर में जरूर लाने चाहिए। नए खील बताशे धनतेरस पर घर में लाने से पूरे साल आपके घर में धन और धान्‍य की कमी नहीं होती। [caption id="attachment_94715" align="aligncenter" width="600"] खील-बताशे भी खरीदे।[/caption]

गोमती चक्र

धनतेरस के दिन सेहतमंद और संपन्नता के लिए 11 गोमती चक्र खरीदने की सलाह दी जाती है। शाम को मां लक्ष्मी की पूजा करते समय गोमती चक्र की भी पूजा करें। उसके बाद इन्हें पीले वस्त्र में बांधकर तिजोरी या लॉकर में रख दें। मान्यता है कि इससे आपका धन स्थान हमेशा रुपए-पैसों से भरा रहता है।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स

धनतेरस के दिन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स खरीदना भी शुभ माना जाता है। फ्रिज, मोबाइल फोन, ओवन, लैपटॉप इत्यादि खरीद उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से लाभ होता है।

अक्षत

चावल को अक्षत कहा जाता है। ये घर में क्षति नहीं होने देता, इसलिए इसे काफी शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन घर में अक्षत जरूर लाना चाहिए। इससे धन की वृद्धि होती है। [caption id="attachment_94717" align="aligncenter" width="600"] श्रीयंत्र को घर में लाएं।[/caption]

श्रीयंत्र

श्रीयंत्र मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। धनतेरस के दिन श्रीयंत्र को घर में लाएं और इसकी दीपावली के दिन पूजा करें। अगर श्रीयंत्र पहले से घर में मौजूद है तो आप मां लक्ष्मी और गणपति की मूर्ति धनतेरस के दिन खरीदकर लाएं और दीपावली के दिन इनका पूजन करें। (नोट: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं।) ये भी पढ़ें -Dhanteras 2023 : धनतेरस आज… इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी और पूजा-अर्चना, जरूर करें ये आरती धर्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts